Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand SIR: धनबाद के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में तेजी से काम जारी, 50% से अधिक वोटरों को मिले गणना प्रपत्र

    By Ravi Shankar SinghEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Thu, 09 Jul 2026 08:00 PM (IST)

    धनबाद जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर 2026) का कार्य तेजी से जारी है, जिसमें 50% से अधिक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चु ...और पढ़ें

    धनबाद के बूथ पर मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटने के बाद जरूरी जानकारी देते बीएलओ

     धनबाद के बूथ पर मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटने के बाद जरूरी जानकारी देते बीएलओ

    HighLights

    1. धनबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर 2026) जारी।

    2. 50% से अधिक मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित।

    3. 2.13 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर 2026) के तहत गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण व डिजिटाइजेशन का काम जाेर शोर से जारी है।

    जिले में 50 फीसदी से अधिक मतदाताओं के बीच गणना प्रपत्र बांट दिए गए हैं। जिले के कुल करीब साढे 22 लाख मतदाताओं में से करीब साढे 11 लाख मतदाताओं के बीच बीएलओ ने गणना प्रपत्र पहुंचा दिए हैं। फिलहाल धनबाद जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को ईएफ वितरण, संग्रहण तथा उसका डिजिटाइजेशन का काम जारी है।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि गुरुवार शाम तक 11 लाख 30 हजार 502 मतदाताओं को ईएफ वितरित किया जा चुका है। जबकि 2 लाख 13 हजार 655 ईएफ का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है।

    Jharkhand SIR

    विधानसभा वार जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सिंदरी विधानसभा 238684, निरसा में 213541, टुंडी में 203584, धनबाद में 187852, बाघमारा में 152238 तथा झरिया विधानसभा में 134603 सहित 1130502 ईएफ का वितरण किया गया है। जबकि निरसा में 61313, सिंदरी में 52086, टुंडी में 34497, बाघमारा में 26015, धनबाद में 22284 तथा झरिया विधानसभा में 17460 सहित 213655 ईएफ का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ईएफ वितरण के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने-अपने विधानसभा में मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं, ताकि इस प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। उन्होंने आम मतदाताओं से अपील की है कि गणना प्रपत्र भरने में बीएलओ और संबंधित बूथ के वालिंटियर की भी मदद ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Jharkhand SIR में लापरवाही पर सख्ती, 7 BLO और सुपरवाइजरों का वेतन रोका

    यह भी पढ़ें- Jharkhand SIR के दौरान भूलकर भी न दें गलत जानकारी, सभी दस्तावेज हमेशा के लिए रहेंगे सुरक्षित 

    खबरें और भी