धनबाद में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट, मिलेगी उमस से राहत
Dhanbad Weather Alert: धनबाद में दिनभर की उमस के बाद शाम को बारिश से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश और तापमान में गिरावट का य ...और पढ़ें

धनबाद में झमाझम बारिश का अलर्ट।(प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। दिन भर तेज धूप और उमस भरी गर्मी असर दिखाती रही। शाम में मौसम ने रंग बदल लिया। गरज और चमक के साथ फुहारें भी पड़ी। शाम से देर रात तक फुहारों के गिरने का सिलसिला जारी रहने से लोगों को गर्मी व उमस से निजात मिली। अगले दो दिन धनबाद समेत राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है। बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। पूरे सप्ताह गर्जन-बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
उसके बाद धीरे-धीरे तीन से पांच डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 35 डिग्री से लुढ़क कर अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर पहुंच सकता है। तापमान में गिरावट से उमस भरी गर्मी से कुछ दिनों की राहत मिल जाएगी।
दो जुलाई से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश के आसार
मानसून की सक्रियता के बीच दो जुलाई से हिमालय क्षेत्र में फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से आंधी-बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।
पांच जुलाई तक का संभावित तापमान
मंगलवार 32 26
बुधवार 31 26
गुरुवार 30 26
शुक्रवार 32 26
शनिवार 31 26
रविवार 30 25