Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ठग बोला-जो गहने पहने हो और घर में रखे हों, सब ले आओ; 51 कदम बिना पीछे देखे चलो, फिर हुआ चंपत

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 08:15 PM (IST)

    Dhanbad News: अंधविश्वास के जाल में फंसकर एक महिला ने अपने आठ लाख रुपये के गहने गंवा दिए। ठगों ने पूजा से लौट रही राजकुमारी देवी को अशुभ का भय दिखाकर ...और पढ़ें

    अंधविश्वास के जाल में फांसकर महिला से ठगी। (एआइ फोटो)

    अंधविश्वास के जाल में फांसकर महिला से ठगी। (एआइ फोटो)

    HighLights

    1. धनबाद में महिला अंधविश्वास के जाल में फंसी।

    2. आठ लाख रुपये के सोने के गहने गंवाए।

    3. ठगों ने पूजा से लौटते समय निशाना बनाया।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। अंधविश्वास के जाल में फंसकर एक महिला को अपने आठ लाख रुपये मूल्य के गहने गंवाने पड़े हैं। यह मामला धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर का है। गुरुवार की सुबह ठगों के एक समूह ने स्थानीय महिला राजकुमारी देवी को उस वक्त अपना निशाना बनाया जब वे पूजा कर अपने घर वापस लौट रही थीं। जब तक राजकुमारी देवी कुछ समझ पाती तब तक ठग उनके गहने लेकर फरार हो गए थे।

    Rajkumari Devi

    मामले को लेकर राजकुमारी देवी ने धनबाद थाना पुलिस को सूचना दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजकुमारी देवी बिशुनपुर के मंदिर में पूजा कर अपने घर वापस लौट रही थी। तभी उनके पीछे के एक व्यक्ति आया। उस व्यक्ति ने राजकुमारी देवी को पीछे से आवाज दी और कहा कि उनके घर में अशुभ प्रभाव है।

    यह सुनते ही महिला अचंभित हो गई। उन्हें लगा कि कोई महान पुरुष ने भविष्यवाणी कर रहा है। उस व्यक्ति ने दावा किया कि जो हो रहा है वह ठीक नहीं और होने वाला बहुत ही भयानक है। इससे राजकुमारी देवी भयभीत हो गई और उन्होंने उस व्यक्ति को अपने घर ले जाकर इस अशुभ का उपाय करने की सलाह मांग ली।

    उपाय के रूप में व्यक्ति ने बताया कि महिला जो गहने पहन रखी है और जो उनके पास है उसे लेकर उन्हें दें और बिना पीछे देखे 51 कदम आगे चलना शुरू कर दें। इससे महिला और उसके परिवार पर आने वाला संकट समाप्त हो जाएगा। इसके बाद महिला को सारे गहने वापस दे दिए जाएंगे।

    खबरें और भी

    महिला ने ऐसा ही किया। राजकुमारी देवी ने अपने कंगन, कान की बालियां, गले की माला समेत अन्य सभी सोने के गहने उसे दे दिए और बिना पीछे मुड़े आगे बढ़ गई। जब निर्धारित कदम आगे बढ़ने के बाद वह वापस लौटी तो वह व्यक्ति वहां से फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस आरोपित की तलाश करने के लिए उसकी पहचान जानने का प्रयास कर रही है।