विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Republic Day Parade के लिए धनबाद से चुने गए विनय पंडित, योग से अब तक हजारों की बीमारी कर चुके दूर

Published: Tue, 16 Jan 2024 03:51 PM (IST)

धनबाद के योग प्रशिक्षक विनय पंडित गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में योग प्रशिक्षक गेस्ट के रूप में शामिल होंगे। केंद्रीय ...और पढ़ें

धनबाद के योग प्रशिक्षक विनय पंडित की तस्‍वीर।
धनबाद के योग प्रशिक्षक विनय पंडित की तस्‍वीर।

जागरण संवाददाता, धनबाद। हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में सेवा दे रहे धनबाद के योग प्रशिक्षक विनय पंडित को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में योग प्रशिक्षक अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह में विनय के चयन होने पर स्वास्थ्य विभाग के साथ धनबादवासियों में भी खुशी है।

झारखंड से चुने गए 21 योग प्रशिक्षक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने झारखंड से 21 योग प्रशिक्षकों का चयन किया है। धनबाद से केवल विनय पंडित का चयन किया गया है। 26 जनवरी को विनय अपने अन्य साथियों के साथ दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस संबंध में आयुष मंत्रालय झारखंड के निदेशक डॉक्टर नुजहत सुल्ताना ने भी आदेश जारी किए हैं। दिल्ली में विनय योग और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की खूबियों के बारे में लोगों को बताएंगे।

एक लाख से ज्यादा धनबादवासियों को सिखाया योग

विनय पंडित विख ली। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से उन्होंने नेचुरोपैथी की पढ़ाई की। धनबाद में अब तक विनय ने एक लाख लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। इसके साथ योग से लोगों को निरोग किया है।

विनय ने कई डॉक्टरों को भी योग के जरिए निरोग किया है। विभिन्न स्कूलों कॉलेजों के अलावा सरकारी अधिकारियों को भी विनय ने योग से जोड़ा। विनय फिलहाल झारखंड आयुष मंत्रालय से जुड़कर धनबाद में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में सेवा दे रहे हैं।

पति से प्रेरित हुई पत्नी, बनी योग प्रशिक्षक

विनय के योग प्रशिक्षण कार्यक्रम से उनकी पत्नी आरती कुमारी भी काफी प्रेरित हुई। वर्ष 2015 में विनय की शादी हुई। इसके बाद उनकी पत्नी ने भी योग की पढ़ाई शुरू की।

आज उनकी पत्नी आरती देवी भी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर से जुड़कर लोगों को निरोग कर रही है। दोनों पति-पत्नी को योग प्रति भाव को देखकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चयन किया है।

जितना खाना महत्वपूर्ण, उतना योग भी जरूरी : विनय

विनय ने बताया कि आजकल की भाग दौड़ की जिंदगी में तेजी से लोग गैर संचारी रोग से ग्रसित हो रहे हैं। खानपान में बदलाव, शारीरिक श्रम का काम होना, तनाव का बढ़ना आदि वजह से लोग ब्लड प्रेशर मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर, थायराइड समेत उन बीमारी के चपेट में आ रहे हैं।

ऐसे में जरूरी है लोग अपने शरीर के प्रति जागरूक रहें। विनय कहते हैं जितना खाना जरूरी है, उससे ज्यादा महत्वपूर्ण योग करना है। कुछ घंटे योग और ध्यान करके हम कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं, उसे पर नियंत्रण पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 'हेमंत सोरेन की अकड़ हुई कम...' बाबूलाल मरांडी ने ED की पूछताछ को लेकर CM पर साधा निशाना, कहा- 'चलो कहीं से तो हुई शुरुआत'

यह भी पढ़ें: अब इन दस्‍तावेजों के बगैर नहीं बन पाएगा मृत्‍यु प्रमाण पत्र, नगर निगम ने जारी कर दी दस्‍तावेजों की लिस्‍ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।