लंदन के भारत दिवस 2026 में धनबाद की डॉ नेहा प्रियदर्शिनी ने किया मंच संचालन, भारत की चिकित्सा विशेषज्ञता को मिली पहचान
London में 'भारत दिवस 2026' के दौरान धनबाद की डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी ने मुख्य उद्घोषक और मंच संचालक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ...और पढ़ें

धनबाद में सत्विक कृत्रिम गर्भाधान केंद्र की चिकित्सा निदेशक एवं प्रख्यात प्रजनन विशेषज्ञ डा. नेहा प्रियदर्शिनी, डा. शिवानी झा और अन्य। (फोटो जागरण)
HighLights
डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी ने लंदन में भारत दिवस 2026 का मंच संभाला।
भारत की चिकित्सा विशेषज्ञता का विश्व पटल पर गौरवपूर्ण प्रदर्शन हुआ।
भारत-ब्रिटेन प्रसूति विशेषज्ञों के बीच सहयोग का ऐतिहासिक मंच बना।
जागरण संवाददाता, धनबाद। लंदन के प्रतिष्ठित केन्सिंगटन सभा केंद्र में आयोजित 'भारत दिवस 2026' कार्यक्रम में भारत की चिकित्सा विशेषज्ञता का विश्व पटल पर गौरवपूर्ण प्रदर्शन देखा गया। इस ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में धनबाद के सत्विक कृत्रिम गर्भाधान केंद्र की चिकित्सा निदेशक एवं प्रख्यात प्रजनन विशेषज्ञ डा. नेहा प्रियदर्शिनी को पूरे कार्यक्रम में मुख्य उद्घोषक और मंच संचालक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।
यह महासम्मेलन भारत एवं ब्रिटेन के प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों के बीच शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक सहयोग का एक ऐतिहासिक मंच सिद्ध हुआ, जिसका संयुक्त आयोजन भारतीय प्रसूति एवं स्त्री रोग महासंघ सहित कई वैश्विक संस्थाओं द्वारा किया गया था।
इस वैश्विक मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने के बाद डा. नेहा प्रियदर्शिनी ने कहा कि इतने प्रतिष्ठित चिकित्सा मंच पर भारत की अगुवाई करना उनके लिए अत्यंत गौरव, सम्मान और भावनात्मक संतोष का विषय है।
उन्होंने इसे न सिर्फ अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि, बल्कि धनबाद, झारखंड और पूरे देश के चिकित्सा समुदाय के लिए गर्व का क्षण बताया। डा. नेहा ने इस अवसर के लिए प्रसूति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. भास्कर पाल के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके विश्वास और प्रोत्साहन के कारण उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस सम्मेलन में मातृ व भ्रूण चिकित्सा, पुरुष बांझपन और भारत-ब्रिटेन चिकित्सा सहयोग जैसे कई समकालीन व महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।