Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद से देवघर-सुल्तानगंज ट्रेन की जगी उम्मीद, डीआरएम ने सकारात्मक पहल का दिया भरोसा

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 12:11 PM (IST)

    क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य पिंटू सिंह ने डीआरएम से धनबाद से देवघर होकर सुल्तानगंज तक ट्रेन चलाने का आग्रह किया है। ...और पढ़ें

    धनबाद डीआरएम को ज्ञापन साैंपते जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह। (फोटो साैजन्य)

    धनबाद डीआरएम को ज्ञापन साैंपते जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह। (फोटो साैजन्य)

    जागरण संवाददाता, धनबाद। पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति-जेडआरयूसीसी सदस्य और धनबाद जिला जदयू अध्यक्ष पिंटू सिंह ने सोमवार को डीआरएम से मिलकर धनबाद से देवघर होकर सुल्तानगंज तक ट्रेन चलाने का आग्रह किया। कहा कि सावन माह के दौरान धनबाद से सीधी ट्रेन चलने से हजारों कांवरियों को बड़ी राहत मिल सकेगी।

    सिंह ने बताया कि डीआरएम ने जल्द सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया। उम्मीद करते हैं कि धनबाद रेल प्रबंधन जल्द ही निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि धनबाद से सुल्तानगंज के लिए स्पेशल ट्रेन के परिचालन से लाखों यात्रियों का श्रावणी मेला का सफर आसान होगा। 

    अब अयोध्या धाम में पांच मिनट रुकेगी गंगा-सतलज

    धनबाद से फिरोजपुर कैंट के बीच चलने वाली गंगा-सतलज एक्सप्रेस अब अयोध्या धाम स्टेशन पर दो मिनट के बदले पांच मिनट रुकेगी। 13307 धनबाद-फिरोजपुर कैंट गंगा-सतलज एक्सप्रेस दोपहर 2:08-2:13 तक तथा 13308 फिरोजपुर कैंट-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस का सुबह 9:25-9:30 तक ठहराव होगा। दोनों ओर से मंगलवार से यह प्रभावी होगा।

    जम्मूतवी एक्सप्रेस के ठहराव का समय भी बढ़ा 

    धनबाद होकर चलने वाली कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस अब अयोध्या धाम स्टेशन पर पांच मिनट रुकेगी। यात्री सुविधाओं को ध्यान में रख कर ठहराव अवधि दो से बढ़ा कर पांच मिनट कर दिया गया है।

    खबरें और भी

    13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस सुबह 6:10-6:15 तक तथा 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस शाम 7:48-7:53 तक रुकेगी। दोनों ओर से यह बदलाव चार अगस्त से प्रभावी होगा।