विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल जन संवाद में यात्रियों ने खोली व्यवस्था की पोल, Dhanbad DRM ने सुनीं शिकायतें

Published: Thu, 22 Oct 2026 10:09 PM (GMT+05:30)

Dhanbad DRM अखिलेश मिश्र ने रेल जन संवाद में धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस के यात्रियों की पानी की कमी, वेंडर मनमानी और थ्रू लेन में वसूली जैसी शिकायतों को सुना।

धनबाद स्टेशन पर यात्रियों से बात करते डीआरएम अखिलेश मिश्र।(फोटो जागरण)

धनबाद स्टेशन पर यात्रियों से बात करते डीआरएम अखिलेश मिश्र।(फोटो जागरण)

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद से रांची तक तो सफाई ठीक रहती है, जलापूर्ति में भी कोई दिक्कत नहीं आती, पर लंबी दूरी के दौरान अक्सर रात में पानी खत्म हो जाता है। इसका स्थाई समाधान होना चाहिए। वेंडर मनमानी करते हैं। खान-पान व्यवस्था में भी सुधार लाया जाए...।

यह कहना था धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस के यात्रियों का। गुरुवार को रेल जन संवाद के तहत डीआरएम अखिलेश मिश्र यात्रियों से फीडबैक लेने पहुंचे थे। यात्रियों से बातचीत के दौरान उन्होंने ट्रेनें के पैंट्री कार का भी निरीक्षण किया।

यात्रियों ने स्टेशन के थ्रू लेन में पैसे लिए जाने, सर्कलुटिंग एरिया व पार्किंग की सफाई व्यवस्था तथा प्लेटफार्म छह-सात पर कोच इंडीकेटर बोर्ड न रहने से होनेवाली परेशानी गिनाई। डीआरएम ने भरोसा दिया कि उनकी शिकायत और सुझाव नोट कर लिये गये हैं। उनका शीघ्र समाधान किया जाएगा।

103 स्टेशन पर रेल जन संवाद का आयोजन

धनबाद रेल मंडल के 103 स्टेशन पर गुरुवार को रेल जन संवाद का आयोजन किया गया। जन संवाद में मौजूद रेल अधिकारियों ने यात्रियों से संवाद कर उनकी शिकायतें सुनी और सुझाव लिया। धनबाद स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता, संरक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

अलेप्पी एक्सप्रेस की शिकायत में 35 प्रतिशत तक आई कमी

डीआरएम ने कहा कि एक-डेढ़ वर्षाें से धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस के यात्रियों की शिकायत में 35 प्रतिशत तक कमी आई है। धनबाद-रांची के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों ने सकारात्मक फीडबैक दिया है। लंबी दूरी के यात्रियों ने जलापूर्ति को लेकर शिकायत की है। शिकायतों का समाधान सतत प्रक्रिया है। इसे जारी रखा जाएगा।

पार्किंग की सीसीटीवी से निगरानी

रेल जन संवाद में सबसे ज्यादा शिकायत धनबाद स्टेशन के थ्रू लेन में वसूली की मिली। डीआरएम ने कहा कि ऐसी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाती है। भविष्य में इस पर नियंत्रण के लिए सीसीटीवी से मानीटरिंग की जाएगी।

प्लेटफार्म छह-सात पर दिखा मिट्टी का ढेर, आइओडब्ल्यू को पड़ी डांट

निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म छह-सात पर कई जगहों पर मिट्टी के ढेर दिखे, जिन्हें लंबे समय से न हटाए जाने से उनके घास उग आई हैं। डीआरएम ने आइओडब्ल्यू को फटकार लगाई और तत्काल मिट्टी के ढेर हटाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें- झारसुगुड़ा में यार्ड रिमॉडलिंग का असर: दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस के आठ फेरे रद

यह भी पढ़ें- रेलवे का बड़ा फैसला: ट्रेन मैनेजर को मिली राहत, साइन ऑन-ऑफ के लिए अब मिलेंगे 30 मिनट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।