विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे का बड़ा फैसला: ट्रेन मैनेजर को मिली राहत, साइन ऑन-ऑफ के लिए अब मिलेंगे 30 मिनट

Published: Wed, 21 Oct 2026 08:32 PM (IST)

Dhanbad Railway Guards: धनबाद रेल मंडल ने ट्रेन मैनेजरों (गार्ड) को साइन ऑन और ऑफ करने के लिए दी जाने ...और पढ़ें

ट्रेन को हरी झंडी दिखातीं महिला गार्ड। (फाइल फोटो)

ट्रेन को हरी झंडी दिखातीं महिला गार्ड। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। ट्रेन मैनेजर यानी गार्ड को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। उनके अटेंडेंस की समय अवधि को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। गार्ड को साइन आन और आफ करने के लिए अब पूरे 30 मिनट का समय मिलेगा। धनबाद रेल मंडल ने इससे जुड़ा आदेश भी जारी कर दिया है।

रेलवे के रनिंग स्टाफ कैडर ट्रेन मैनेजर को ट्रेन पुलिंग टाइम के साथ मिलाकर केवल 15 मिनट ही प्रीपरेशन एंड कंप्लीशन टाइम के रूप में दिए जा रहे थे। प्रीपरेशन एंड कंप्लीशन रनिंग कर्मचारियों के लिए वह अतिरिक्त समय है जो ट्रेन को चलाने यानी यात्रा शुरू करने से पहले और यात्रा समाप्त होने के बाद रेलवे कर्मचारियों को उनकी मुख्य ड्यूटी के अलावा दिया जाता है।

इसे लेकर यूनियनों की ओर से बदलाव का आग्रह किया गया था। धनबाद रेल मंडल भौगोलिक स्थिति की जटिलता के मद्देनजर प्रीपरेशन एंड कंप्लीशन टाइम में बढ़ोतरी की सिफारिश की गई थी। मामले की समीक्षा के बाद रेल प्रशासन ने इसे स्वीकृति दे दी।

अब ट्रेन मैनेजर को ड्यूटी पर आने और ड्यूटी समाप्त करने की प्रक्रिया के लिए अलग से 30 मिनट मिलेंगे, जो पहले 15 मिनट में ही निबटाना पड़ता था। इससे उनकी आपाधापी कम हो सकेगी। पहले कम समय मिलने से गार्ड पर जल्दबाजी का दबाव बना रहता था। अब अधिक समय मिलने से बिना मानसिक तनाव के ड्यूटी शुरू और खत्म कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस अब तिरुवनंतपुरम तक, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

यह भी पढ़ें- SAIL JO परीक्षा गड़बड़ी पर विजिलेंस रिपोर्ट जमा, कईयों की फंसेगी गर्दन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।