Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंचेत पंप स्टोरेज प्लांट: बंगाल सरकार ने नहीं दिया NOC, 20 हजार करोड़ की परियोजना लटकी

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 11:04 PM (IST)

    डीवीसी का 20,000 करोड़ रुपये का पंचेत पंप स्टोरेज विद्युत प्लांट परियोजना पश्चिम बंगाल सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) न मिलने के कारण अधर में ल ...और पढ़ें

    डीवीसी पंचेत डैम का दृश्य। (जागरण)

    डीवीसी पंचेत डैम का दृश्य। (जागरण)

    HighLights

    1. 20,000 करोड़ की पंचेत पंप स्टोरेज परियोजना अटकी।

    2. बंगाल सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र न मिलने का कारण।

    3. डीवीसी को पानी की कमी से बचाएगा, बांध का स्तर बनाएगा।

    संजय बर्मन, पंचेत। डीवीसी के पंचेत पहाड़ पर करीब 20 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पंप स्टोरेज विद्युत प्लांट परियोजना का निर्माण बंगाल सरकार की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिलने के कारण अधर में लटक गया है।

    ऊर्जा मंत्रालय ने रिन्युवल एनर्जी के तहत पंचेत पहाड़ पर 1000 मेगावाट व बोकारो के लुगु पहाड़ पर 1500 मेगावाट क्षमता (6x250 मेगावाट) वाले पंप स्टोरेज विद्युत प्लांट का निर्माण कराने की तैयारी में है।

    इसे 2030 तक बन कर तैयार होना है। इसके निर्माण में 20 हजार करोड़ खर्च आएंगे। इधर लुगू पहाड़ी पर जमीन विवाद के कारण पहले से ही परियोजना लगाने का मामला अटका हुआ है।

    वहीं, पंचेत में भी बंगाल सरकार की ओर से परियोजना बनाने के लिए एनओसी नहीं दिया जा रहा है। इससे परियोजना का निर्माण का मामला अधर में लटक गया है।

    पंचेत के जिस पहाड़ पर यह परियोजना बननी है वह क्षेत्र पश्चिम बंगाल में पड़ता है। इसलिए डीवीसी को परियोजना बनाने के लिए बंगाल सरकार से एनओसी लेना जरूरी है।

    इस परियोजना के बनने से डीवीसी को पानी की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी। परियोजना के बन जाने के बाद पंप स्टोरेज से पानी बिजली उत्पादन के बाद पंचेत डैम में फिर से वापस आ जाएगा। इससे डैम के जलस्तर भी कमी नहीं होगा।

    बंगाल सरकार की ओर से एनओसी नहीं देने के परियोजना निर्माण का मामला अटका हुआ है। फिर से एनओसी लेने का प्रयास किया जाएगा। जल्द से जल्द परियोजना का काम शुरू कराने की कोशिश की जाएगी।

    -

    एस सुरेश कुमार, चेयरमैन, डीवीसी