Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंद्रपुरा के पास सिग्नल केबल काटने से पांच घंटे ठप रहा रेल परिचालन, तीन किशोर गिरफ्तार

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 11:46 PM (IST)

    चंद्रपुरा स्टेशन के पास सिग्नल केबल काटे जाने से पांच घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। ...और पढ़ें

    चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो)

    चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. चंद्रपुरा स्टेशन के पास सिग्नल केबल काटने से परिचालन ठप।

    2. पांच घंटे तक ट्रेनें रुकी रहीं, यात्रियों को हुई परेशानी।

    3. गोमो आरपीएफ ने तीन किशोरों को केबल सहित पकड़ा।

    संवाद सूत्र, गोमो ( धनबाद)। पूर्व मध्य रेलवे (East Central) के धनबाद रेल मंडल के तहत सीआइसी सेक्शन के चंद्रपुरा स्टेशन के समीप सिग्नल का केबल काटे जाने से ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया। पांच घंटे तक एक्सप्रेस तथा पैसेंजर ट्रेनों के पहिए थमे रहे।

    सिग्नल का केबल काटे जाने के बाद ट्रेनों का परिचालन ठप होने की यह घटना शनिवार की रात पौने आठ बजे की है। घटना की जानकारी रेल कंट्रोल को मिलते ही रेल महकमा में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गोमो आरपीएफ की टीम चंद्रपुरा पहुंची, जहां झिंझरगुटुर झाड़ी के पास से तीन किशोरों को केबल के साथ गिरफ्तार किया गया।

    सिंग्नल के केबल मरम्मत करने के बाद रात एक बजे के करीब रेल परिचालन सामान्य हो सका। इस दाैरान ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं, जिससे रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    जांच के दौरान पाया गया कि पोल संख्या सी -17/17-19 के बीच करीब 70 मीटर केबल काटा गया था। गिरफ्तार किए गए किशोरों के पास केबल काटने का उपकरण, एक स्कूटी, मोबाइल फोन और हेक्साब्लेड जब्त किया। आरपीएफ के उप निरीक्षक शाकिब आलम के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। तीनों किशोरों को बाल सुधार गृह भेजा जायेगा।