विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ECR: बैंक हड़ताल के चलते रेलकर्मियों को सितंबर का वेतन पहले, त्योहारों में होगी आसानी

Published: Thu, 24 Sep 2026 08:32 AM (GMT+05:30)

Bank Strike के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल ने अपने कर्मचारियों को सितंबर माह का वेतन 24 सितंबर तक जारी करने ...और पढ़ें

28 से 30 सितंबर तक हड़ताल की घोषणा। (प्रतीकात्मक फोटो)

28 से 30 सितंबर तक हड़ताल की घोषणा। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. बैंक हड़ताल के कारण रेलवे ने लिया बड़ा फैसला।

  2. रेलकर्मियों को सितंबर माह का वेतन मिला समय से पहले।

  3. त्योहारी सीजन में हजारों रेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत।

जागरण संवाददाता, धनबाद। 28 से 30 सितंबर तक देशभर में होनेवाले बैंक हड़ताल के मद्देनजर रेलवे अलर्ट मोड में आ गया है। बैंक हड़ताल से कर्मचारियों का वेतन न अटके, इसके लिए पूर्व मध्य रेल मुख्यालय ने बड़ा आदेश जारी किया है।

बुधवार को जारी आदेश में कहा गया कि हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवा प्रभावित हो सकती हैं। इसे ध्यान में रख कर सितंबर माह के सभी वेतन बिल की प्रक्रिया 24 सितंबर तक हर हाल में पूरी कर अकाउंट को भेज दी जाए, जिससे किसी भी कर्मचारी को वेतन में देरी का सामना न करना पड़े।

शुक्रवार को कर्मचारियों के खाते में सितंबर का वेतन पहुंच जाएगा। रेलवे के पेंशनर्स को भी कल पेंशन भुगतान हो जाएगा।
रेलवे के इस निर्णय से त्योहारी सीजन में हजारों रेलकर्मी और उनके स्वजन को बड़ी राहत मिलेगी। दुर्गापूजा की खरीदारी समेत अन्य जरूरी काम कर सकेंगे।

झारखंड,बिहार, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश तक फैले धनबाद रेल मंडल में लगभग 26 हजार कर्मचारी सेवारत हैं। धनबाद मंडल के अलावा पूर्व मध्य रेल अन्य सभी मंडल में भी कर्मचारियों के खाते में सितंबर माह का वेतन शुक्रवार को पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bank Strike से पहले रविवार की छुट्टी रद, खुले रहेंगे बैंक; सरकार के निर्देश से कर्मचारियों में भारी रोष

यह भी पढ़ें- धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के गुर्गों पर किया पलटवार, हाफ एनकाउंटर से वासेपुर फायरिंग का किया हिसाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।