Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हावड़ा-दिल्ली रेल खंड पर हाथियों का झुंड देख थमीं ट्रेनें, दीक्षाभूमि के चालक ने कंट्रोल को बताई आंखों देखी

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 02:35 PM (IST)

    Elephant Herd on Railway Track: धनबाद रेल मंडल में हाथियों के ट्रैक पर आने से हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनें आधे घंटे तक रुकी रहीं। ...और पढ़ें

    चाैधरीबांध स्टेशन के नजदीक दीक्षाभूमि एक्सप्रेस के सामने खड़ा हाथी झुंड। (फोटो साैजन्य)

    चाैधरीबांध स्टेशन के नजदीक दीक्षाभूमि एक्सप्रेस के सामने खड़ा हाथी झुंड। (फोटो साैजन्य)

    HighLights

    1. हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग पर हाथियों का झुंड।

    2. आधे घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही रही बाधित।

    3. चार घंटे तक धीमी गति से चलीं ट्रेनें।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग पर हाथियों के आवागमन के कारण आधे घंटे तक ट्रेनों के पहिए थमे रहे। बाद में रेल सेवा बहाल हुई, पर चार घंटे से अधिक समय तक 130 किमी प्रति घंटे दौड़ने वाली ट्रेनें 45 किमी प्रति घंटे की स्पीड से रेंगती रही।

    घटना धनबाद रेल मंडल के केसवरी से चौधरीबांध स्टेशन के बीच रविवार की है। कोल्हापुर से धनबाद आ रही दीक्षाभूमि एक्सप्रेस के चालक ने सुबह के लगभग सात बजे चौधरीबांध स्टेशन के पास हाथियों की आवाज सुनी।

    हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक के आसपास था। तत्काल ट्रेन रोक कर कंट्रोल को सूचना दी। अप और डाउन दोनों ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। काफी देर तक हाथी ट्रैक पर खड़े रहे। आधे घंटे के बाद रेल सेवा बहाल कर दी गई। पर एहतियात के तौर पर गति की गति नियंत्रित कर चलाने का निर्देश दिया गया।

    सुबह लगभग साढ़े सात से दोपहर 12 बजे तक अधिकतम 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाई गईं। दोपहर बाद ट्रेनों का सामान्य गति से परिचालन शुरू हो गया। पूरे सेक्शन में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार, हजारीबाग और कोडरमा की सीमा पर स्थित जंगल से हाथियों का एक झुंड गिरिडीह की तरफ आया हुआ है। यह झुंड लगातार मूवमेंट कर रहा है। यह झुंड कभी-कभी रेलवे ट्रैक को पार करता है। इस कारण रेलवे एहतियात बरत रहा है। 

    खबरें और भी