फेम इंडिया-एशिया सर्वे में Dhanbad DC आदित्य रंजन और रांची डीसी मंजूनाथ का जलवा, देश के टॉप-50 अफसरों में बनाई जगह
Fame India-Asia survey: धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन और रांची उपायुक्त मंजुनाथ भाजंत्री को फेम इंडिया-एशिया पत्रिका के सर्वे में देश के 50 सर्वश्रेष्ठ ज ...और पढ़ें

धनबाद डीसी आदित्य रंजन और रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री। (फाइल फोटो)
HighLights
धनबाद डीसी आदित्य रंजन देश के 50 सर्वश्रेष्ठ अधिकारियों में।
रांची डीसी मंजुनाथ भाजंत्री ने भी सूची में बनाई जगह।
फेम इंडिया-एशिया पत्रिका ने 1000 अंकों पर किया सर्वे।
बलवंत कुमार, जागरण, धनबाद। IAS Aditya Ranjan: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) चुनौतियों से भरी हुई है। आईएएस अधिकारी बनने के बाद अपने काम से जिला और उसके छोटे कस्बों तक का विकास, लोगों को समस्याओं से निजात, शैक्षणिक, चिकित्सीय, रोजगार, खेत-खलिहान समेत तमाम उन आवश्यकताओं पर फोकस करना होता है जो लोगों के साथ-साथ पर्यावरण एवं जीवों से संबंधित होते हैं।
ऐसे में वे अधिकारी लोगों के दिलों में हमेशा बैठ जाते हैं जो आम जनता की उम्मीदों पर खरे उतरते हैं। इन्हीं अधिकारियों में एक नाम धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन का भी आया है। फेम इंडिया-एशिया नामक पत्रिका के सर्वे में धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन के अलावा रांची उपायुक्त मंजुनाथ भाजंत्री को देश के 50 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों की श्रेणी में शामिल किया गया है।
फेम इंडिया-एशिया पत्रिका ने अपने पहले चरण के सर्वे में देशभर 23 राज्यों के 100 जिलाधिकारियों को शामिल किया था। इसके बाद इन अधिकारियों के 10 कार्यों को लेकर 1000 अंक निर्धारित किए गए हैं। इनमें से 50 अधिकारियों को कार्य के आधार पर मिले अंकों के तहत चयन किया गया।
पहले चरण के सर्वे में झारखंड से छह जिला अधिकारी शामिल थे। इनमें मंजुनाथ भाजंत्री (Ranchi DC Manjunath Bhajantri) , आदित्य रंजन, दिनेश कुमार यादव, रवि आनंद, आर रोनिता और हेमंत सती थे। प्राप्त अंकों के बाद झारखंड से केवल दो प्रशासनिक अधिकारियों को सर्वश्रेष्ठ की सूची में जगह मिली।
आदित्य रंजन को कौशल विकास, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, जवाबदेह कार्यशैली, प्रभावी गवर्नेंस, दूरदर्शिता व नवाचार, उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, जनसंपर्क व संवाद क्षमता, विकासोन्मुख सोच, व्यवहार कुशलता और संवेदनशीलता और गंभीरता के लिए कुल 824 अंक मिले। पत्रिका के सर्वे के अनुसार आदित्य रंजन 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
खबरें और भी
वर्तमान में झारखंड के उन युवा और उर्जावान प्रशासनिक अधिकारियों में शामिल हैं जिन्होंने प्रशासन को केवल सरकारी व्यवस्था तक सीमित नहीं रखते हुए बल्कि उसे जनभागीदारी, तकनीकी नवाचार और सतत विकास का माध्यम बनाया।