विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanbad News: स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, धनबाद में 2100 फाइलेरिया मरीजों का बनेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र

Published: Sun, 10 Aug 2025 01:08 PM (IST)

धनबाद में फाइलेरिया के गंभीर रोगियों को अब विकलांगता योजनाओं का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद फाइलेरिया ...और पढ़ें

धनबाद में फाइलेरिया मरीजों का बनेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र। फाइल फोटो
धनबाद में फाइलेरिया मरीजों का बनेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद में फाइलेरिया के गंभीर मरीजों को दिव्यांगता से जुड़ी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। स्वास्थ्य विभाग निर्देश के बाद अब फाइलेरिया के मरीजों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। 13 अगस्त को धनबाद में इसकी शुरुआत कनकनी स्वास्थ्य केंद्र से की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

13 अगस्त के बाद धनबाद के दूसरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंदों में भी ऐसे मरीज के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए कैंप लगाए जाएंगे। ज्ञात हो कि लंबे समय से फाइलेरिया के मरीज सरकार से दिव्यांग प्रमाण पत्र की मांग कर रहे थे। सरकार के निर्देश के बाद अब मरीजों को राहत मिली है।

2100 मरीजों का बनेगा प्रमाण पत्र

सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि कैंप लगाने का उद्देश्य यह है कि फाइलेरिया के मरीजों को भी दिव्यांग प्रमाण पत्र के माध्यम से सरकारी सहायता मिले। धनबाद में लगभग 4600 फाइलेरिया के मरीज हैं।

लेकिन इसमें लगभग 2100 मरीज ऐसे हैं। जिन्हें दिव्यांग की श्रेणी में रखा गया है। इसमें खासकर हाथी पांव के मरीज हैं। जिसके कारण ऐसे मरीजों के पांव वक्र हो गए हैं।

जिले में चलाया जा रहा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

धनबाद में फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष लगभग 26 लाख आबादी को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जा रही है। सिविल सर्जन ने बताया कि फाइलेरिया को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने की अपील की जा रही है। फाइलेरिया मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है।

यह भी पढ़ें- बरसात के मौसम में खुजली से हैं परेशान? डॉक्टर से जानें समाधान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।