Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एलिवेटेड रोड निर्माण के बीच गोविंदपुर जीटी रोड पर चार घंटे जाम, एंबुलेंस भी फंसी; धूल-प्रदूषण से लोग परेशान

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 07:23 PM (IST)

    गोविंदपुर बाजार में जीटी रोड पर एलिवेटेड रोड निर्माण के कारण रविवार को चार घंटे का भीषण जाम लगा, जिससे वाहन चालक और एंबुलेंस भी फंस गईं। धूल और वायु प ...और पढ़ें

    गोविंदपुर जीटी रोड पर चार घंटे जाम

    गोविंदपुर जीटी रोड पर चार घंटे जाम

    HighLights

    1. गोविंदपुर जीटी रोड पर चार घंटे का भीषण जाम।

    2. एलिवेटेड रोड निर्माण से धूल और वायु प्रदूषण बढ़ा।

    3. ट्रैफिक डीएसपी ने अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया।

    संवाद सहयोगी, गोविंदपुर। गोविंदपुर बाजार में रविवार को जीटी रोड जाम से वाहन चालक परेशान रहे। सुबह ही जीटी रोड के दिल्ली लेन में महाजाम लग गया। सड़क जाम हटाने में ट्रैफिक पुलिस के पसीने छूट गए। जीटी रोड पर अब प्रतिदिन जाम लग रहा है। वायु प्रदूषण से जीटी रोड होकर गुजरने वाले लोग धूल धूसरित हो रहे हैं। 

    रविवार सुबह जीटी रोड के दिल्ली लेन में आवाजाही करीब चार घंटे तक अस्त- व्यस्त हो गई। इस जाम में कई एंबुलेंस भी फंस गई। जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जीटी रोड किनारे रहने वाले लोगों का कहना है कि सड़क जाम से उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। 

    इस पार से उस पार होना बंद

    जीटी रोड के इस पार से उस पार होना बंद कर दिया गया है। सड़क के मध्य भाग में चदरा के एस्बेस्टस से घेराव किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पानी का छिड़काव नहीं होने से जीटी रोड पर भारी वायु प्रदूषण हो रहा है। इससे सड़क किनारे की दुकानदारों और निवासियों को भारी कष्ट का सामना करना पड़ रहा है। 

    सड़क किनारे की दुकान एवं मकान में धूल की मोटी परत जम जा रही है। लोगों को सड़क किनारे दुकानों पर बैठना भी कठिन हो गया है। निर्माण कंपनी की ओर से जल छिड़काव नहीं हो रहा है। 

    जीटी रोड आने वाले रास्ते को ट्रैफिक विभाग ने किया बंद 

    लोगों का कहना है कि अग्रसेन भवन की ओर से जीटी रोड आने वाले रास्ते को ट्रैफिक विभाग ने बंद कर दिया है। सड़क किनारे रहने वालों का यह भी कहना है कि ट्रैफिक विभाग ने कई जवानों को तैनात किया है तथा कंपनी ने भी कई निजी लोगों को रखकर वाहनों की आवाजाही सामान्य करने की कोशिश की है, परंतु व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। 

    खबरें और भी

    एलिवेटेड रोड निर्माण में अभी दो वर्ष लगेंगे तथा जैसे-जैसे गोविंदपुर बाजार की ओर काम बढ़ता जाएगा सड़क जाम की समस्या उतनी ही विकराल होती जाएगी। इसके लिए ऐहतियाती उपाय करना आवश्यक है।

    जाम का एक प्रमुख कारण सड़क की जमीन का अतिक्रमण है। अनुमंडल पदाधिकारी को लेकर गोविंदपुर बाजार जाएंगे और रोड की जमीन से अतिक्रमण हटाने का प्रयास करेंगे।इसमें गोविंदपुर अंचल प्रशासन और थाना का भी सहयोग लिया जाएगा।- अरविंद कुमार सिंह, ट्रैफिक डीएसपी