Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'भीख मांगकर BCCL CMD को देंगे ₹10 करोड़ के सिक्के', मानहानि मामले में हंजलाबीन हक का एलान 

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 04:59 PM (GMT+05:30)

    कोयलांचल बचाओ संघर्ष मोर्चा के नेता हंजलाबीन हक पर BCCL CMD ने कोयला चोरी के आरोप लगाने के लिए 10 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा किया है। ...और पढ़ें

    हंजलाबीन हक। फाइल फोटो

    हंजलाबीन हक। फाइल फोटो

    HighLights

    1. BCCL CMD ने हंजलाबीन हक पर 10 करोड़ का मानहानि दावा किया।

    2. हक ने भीख मांगकर राशि देने की घोषणा की, रणधीर वर्मा चौक पर।

    3. उनका उद्देश्य BCCL को भ्रष्टाचार और कोयला चोरी से बचाना है।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। बीसीसीएल सीएमडी पर कोयला चोरी का आरोप लगाना कोयलांचल बचाओ संघर्ष मोर्चा के नेता हंजलाबीन हक को महंगा पड़ गया है। सीएमडी ने उनपर 10 करोड़ रुपये की मानहानी का दावा किया है।

    इसी मामले को लेकर हंजलाबीन हक ने घोषणा किया है कि वे भीख मांग कर उपरोक्त राशि बीसीसीएल सीएमडी को देंगे। इसके लिए वे बीसीसीएल बचाओ, धनबाद बचाओ संकल्प सभा का आयोजन करेंगे।

    यह कार्यक्रम रणधीर वर्मा चौक पर किया जाएगा। इस दौरान वे लोगों से भीख मांगेंगे। भीख में उन्हें केवल सिक्के ही चाहिए।

    शनिवार को हंजलाबीन हक ने बताया कि सीएमडी मनोज अग्रवाल ने उनके खिलाफ 10 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

    उनकी इतनी आर्थिक क्षमता नहीं है कि वे 10 हजार रुपये भी दे सकें। इसलिए अब वे धनबाद की जनता से पुराने सिक्के भिक्षा के रूप में मांगेंगे और सीएमडी को सौंपेंगे।

    भ्रष्टाचार एक गंभीर समस्या

    उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की मानहानि करना नहीं, बल्कि बीसीसीएल और धनबाद को बचाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीसीसीएल में कोयला चोरी और भ्रष्टाचार गंभीर समस्या है। इसी मुद्दे पर उन्होंने पहले भी आवाज उठाई थी और केंद्र सरकार भी इस विषय को गंभीर मानते हुए कदम उठा चुकी है।

    उन्हें जेल भेज दिया जाए या उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई कर ली जाए, लेकिन बीसीसीएल को खत्म होने से बचाया जाए। उन्होंने कहा कि धनबाद की पहचान बीसीसीएल से है और यदि कंपनी कमजोर हुई तो इसका असर पूरे कोयलांचल पर पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें- SIR काम में वसूली पड़ी महंगी: गढ़वा में 'खर्चा-पानी' मांगती सेविका का वीडियो वायरल; BLO पद से हटाई गई