वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को मिले नए सीएमडी, हेमंत शरद पांडे ने संभाला पदभार
मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने हेमंत शरद पांडे को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) का नया अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक नियुक्त करने को मं ...और पढ़ें

नए सीएमडी हेमंत शरद पांडे।
HighLights
हेमंत शरद पांडे बने डब्ल्यूसीएल के नए सीएमडी।
31 मार्च 2028 तक रहेगा उनका कार्यकाल।
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी।
जागरण संवाददाता, धनबाद। मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने कोल इंडिया की ईकाई वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक कार्मिक हेमंत शरद पांडे को कंपनी का नया अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को उन्होंने योगदान भी दे दिया।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के स्थापना अधिकारी कार्यालय से सात मई 2026 को जारी आदेश के अनुसार हेमंत शरद पांडे कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 31 मार्च 2028 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, इस पद पर रहेंगे। यह आदेश अवर सचिव अमन कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर से जारी हुआ है।
इस पत्र के बाद कोल इंडिया मुख्यालय ने भी पत्र जारी किया। हेमंत शरद पांडे वर्तमान में डब्ल्यूसीएल में निदेशक कार्मिक पद पर काम कर रहे थे।