यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dhanbad Road Accident : तोपचांची में भीषण सड़क हादसा, बस ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर; दो यात्रियों की मौत
Dhanbad News धनबाद के तोपचांची में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। आज अलहे सुबह एक यात्री बस ने पीछे से एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, धनबाद। तोपचांची नेशनल हाइवे पर कोटालअड्डा ओवरब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। अहले सुबह यात्री बस ने पीछे से एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इसे एक यात्री की घटनास्थल पर मौत हो गई।
इलाज के दौरान हुई एक यात्री की मौत
जबकि एक यात्री की मौत शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। एक मृत यात्री की पहचान की गई है, इसका नाम बंगाल के रहने वाले विभीषण मंडल है। लगभग एक दर्जन जख्मी का इलाज मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। बाकी यात्रियों की पहचान की जा रही है।

घटना के बाद चीख पुकार मची
मंगलवार की तड़के भीषण सड़क दुर्घटना के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई। बस से जख्मी यात्री को नीचे उतर गया। सड़क के डिवाइडर पर ही जहां तहां जख्मी छटपटाते रहे। स्थानीय पुलिस ने काफी सहयोग किया।
सभी जख्मी को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया। फिलहाल दो मरीज की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों के घर वालों से भी संपर्क किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:
Bird Flu : बर्ड फ्लू को लेकर रांची के बाद धनबाद में भी अलर्ट, विभाग ने दिया ये सख्त निर्देश