Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के बाद झारखंड में भी खतरे के संकेत, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    By Tapas Banerjee Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Thu, 14 May 2026 10:47 PM (IST)

    मौसम विभाग ने धनबाद सहित अन्य जिलों के लिए 17 और 18 मई को आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने क ...और पढ़ें

    17 व 18 मई को धनबाद में आंधी-बारिश का आरेंज अलर्ट। (प्रतीकात्मक फोटो)

    17 व 18 मई को धनबाद में आंधी-बारिश का आरेंज अलर्ट। (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, धनबाद। उत्तर प्रदेश में काल बैसाखी से हुई सौ से अधिक मौतें डराने वाली है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर गर्जन के साथ आंधी-बारिश की संभावना जता दी है।

    17 व 18 मई को धनबाद समेत अन्य जिलों में गर्जन के साथ आंधी-बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार आंधी चलने का अनुमान है। मानसून अध्ययनकर्ता डा. एसपी यादव का कहना है कि यूपी जैसे भयावह हालात से बचने के लिए काल बैसाखी का ट्रैकिंग जरूरी है।

    एकाएक तापमान में बढ़ोतरी काल बैसाखी को जन्म देता है। उसके जन्म लेने का पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता, पर उत्पन्न होने के बाद उसकी दिशा की ट्रैकिंग की जा सकती है। इससे समय से पहले अलर्ट जारी कर जान-माल का नुकसान कम किया जा सकता है। तेज आंधी के साथ बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा। इससे बचने के लिए भी एहतियात बरतना होगा।

    इस पखवाड़े पारा चढ़ेगा, 28 तक झमाझम बरसेंगे बादल

    मई के पहले पखवाड़े के थोड़े-थोड़े अंतराल में आंधी-बारिश की गतिविधि जरी रहने से गर्मी का असर कम रहा। दूसरे पखवाड़े में भी आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम केंद्र रांची से जारी इस पखवाड़े के पूर्वानुमान में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

    कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। पर बारिश भी सामान्य से अत्यधिक होगी। 15 से 21 मई के बीच गर्जन व वज्रपात के साथ सामान्य से अधिक वर्षा होगी। 22 से 28 मई के दौरान राज्य के अधिकतर भाग में सामान्य से काफी अधिक बारिश के आसार हैं।

    खबरें और भी