दिल्ली, चंडीगढ़ और शकूर बस्ती स्पेशल को शानदार रिस्पांस, धनबाद को मिल सकती है नियमित ट्रेन की सौगात
Indian Railway News: धनबाद से दिल्ली, चंडीगढ़ और शकूर बस्ती के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनों को यात्रियों का शानदार रिस्पांस मिल रहा है। ...और पढ़ें

धनबाद-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। East Central Railway धनबाद से दिल्ली, चंडीगढ़ और शकूर बस्ती के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को यात्रियों का शानदार रिस्पांस मिल रहा है। मध्य जुलाई तक चलने वाली दिल्ली की ट्रेन चार जुलाई, धनबाद-शकूर बस्ती तीन जुलाई तो चंडीगढ़ की ट्रेन पांच जुलाई तक फुल हैं।
रेलवे ने इन ट्रेनों को नियमित करने का प्रयास शुरू कर दिया है। रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिल गई तो ट्रेनें नियमित बन कर चलेंगी। इस बीच फिलहाल स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की तैयारी शुरू की गई है।
धनबाद-दिल्ली स्पेशल के नियमित बनने की पूरी संभावना
धनबाद से दिल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के नियमित बनने की पूरी संभावना है। धनबाद मंडल के अधिकारी पूर्व मध्य रेल से इस ट्रेन को नियमित किये जाने को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। स्पेशल का टैग हटा कर नियमित ट्रेन मिल गई तो न केवल तीन दशक पुरानी मांग पूरी हो सकेगी बल्कि महंगे किराये से भी छुटकारा मिलेगा।
इन तिथियों तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
- 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल 11 जुलाई तक
- 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल 12 जुलाई तक
- 03639 धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल 13 जुलाई तक
- 03640 शकूर बस्ती -धनबाद स्पेशल 14 जुलाई तक
- 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल 12 जुलाई तक
- 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल 14 जुलाई तक