Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे अलर्ट, पार्सल के जरिए विस्फोटक भेजे जाने की आशंका पर लिया बड़ा फैसला

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 08:35 PM (GMT+05:30)

    Independence Day 2026 से पहले रेलवे ने दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में 12 से 15 अगस्त तक पार्सल बुकिंग पर रोक लगा दी है। यह कदम विस्फोटकों या संदिग्ध साम ...और पढ़ें

    स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे ने बड़ाई सुरक्षा। (प्रतीकात्मक फोटो)

    स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे ने बड़ाई सुरक्षा। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे ने सुरक्षा बढ़ाई।

    2. दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर रोक।

    3. 12 से 15 अगस्त तक रहेगा यह प्रतिबंध।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान दिल्ली के लाल किले में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। समारोह में बड़ी संख्या में वीआईपी और विदेशी मेहमान भी शामिल होते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे भी अलर्ट मोड में है।

    पार्सल के जरिए विस्फोटक या संदिग्ध सामान भेजे जाने की आशंका को देखते हुए रेलवे ने सतर्कता बढ़ाते हुए पार्सल की निगरानी और जांच को लेकर विशेष कदम उठाया है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे ने 12 से 15 अगस्त तक दिल्ली जानेवाली ट्रेनों में पार्सल की बुकिंग पर रोक लगा दी है।

    दिल्ली, नई दिल्ली, आनंदविहार, हजरत निजामुद्दीन और दिल्ली सरायरोहिल्ला तक जाने ट्रेनों से पार्सल नहीं भेजे जा सकेंगे। वापसी में भी 15 अगस्त तक इन स्टेशनों से पार्सल भेजने की अनुमति नहीं मिलेगी।

    दिल्ली व नई दिल्ली होकर गुजरने वाली ट्रेनों में भी पार्सल बुकिंग पर रोक रहेगी। हालांकि, यात्री कोच में अपने साथ सामान को ले जा सकेंगे।