वंदे भारत ट्रेन में कीड़े वाली दही परोसने पर आइआरसीटीसी का बड़ा एक्शन, AMUL से मांगा स्पष्टीकरण
Vande Bharat Train Curd Row: पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को कीड़े वाली दही परोसने के मामले में आइआरसीटीसी ने सख्त कार्रवाई की है। आइआर ...और पढ़ें

पटना-टाटानगर वंदे भारत दही विवाद।
जागरण संवाददाता, धनबाद। Vande Bharat Train Row: Insect-Contaminated Curd Sparks Outrage पटना से टाटा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में कीड़े लगी दही यात्रियों को परोसने के मामले में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पाेरेशन-आइआरसीटीसी ने लाइसेंसधारी और अमूल दही की गुणवत्ता से संबंधित गंभीर समस्या के बारे में स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
आइआरसीटीसी के कंसल्टेंट पीआर एवं सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर पीआर भारतीय रेल प्रशांत कुमार पटनायक ने बताया कि आइआरसीटीसी ने पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में परोसे जानेवाले अमूल दही की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों को गंभीरता से लिया है।
भारी जुर्माना लगाने, अनुबंध समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू करने और ट्रेन के लाइसेंसधारी को ब्लैकलिस्ट करने के अलावा आइआरसीटीसी ने लाइसेंसधारी और अमूल पर कड़ी कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण के लिए तलब किया है।
यह भी पढ़ें- वंदे भारत एक्सप्रेस में दही में कीड़े मिलने पर रेलवे की सख्त कार्रवाई, IRCTC पर जुर्माना
15 मार्च को 21896 पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस में हुई घटना को लेकर आइआरसीटीसी पर 10 लाख तथा सेवा प्रदाता एजेंसी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सेवा प्रदाता एजेंसी को टर्मिनेट किए जाने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।