JAC 12th Result 2026 Out: धनबाद की रशीदा नाज बनीं विज्ञान संकाय की स्टेट टॉपर, DigiLocker पर देखें रिजल्ट
JAC 12th Result 2026 Out: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं, जो अब DigiLocker पोर्टल पर उपलब्ध ...और पढ़ें

JAC 12th Result 2026 Out: धनबाद की रशीदा नाज बनीं स्टेट टापर।
HighLights
JAC इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी।
परिणाम DigiLocker पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध।
मूल प्रमाणपत्र बाद में स्कूलों से मिलेंगे।
डिजिटल डेस्क, धनबाद। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम बुधवार को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। परिषद के अनुसार, इस वर्ष के परीक्षा परिणाम Digi-Locker पोर्टल पर प्रकाशित किए गए हैं, जिससे छात्र-छात्राएं आसानी से ऑनलाइन अपने अंकपत्र देख सकते हैं।
सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग कर आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर लॉगिन कर परिणाम प्राप्त करें।
डीएवी पाथरडीह की रशीदा ने विज्ञान संकाय में किया स्टेट टापर
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 25 दिन पहले 12वीं का परिणाम जारी कर दिया। पिछले वर्ष विज्ञान एवं वाणिज्य का परिणाम 31 मई और कला संकाय का छह जून को परिणाम आया था। इस बार तीनों संकाय का एक साथ परिणाम जारी हुआ है।
12वीं विज्ञान संकाय में डीएवी प्लस टू हाई स्कूल पाथरडीह की रशीदा नाज 489 अंक प्राप्त कर स्टेट टापर बनीं। रशीदा ने रसायन विज्ञान में 99, अंग्रेजी व गणित में 98, भाैतिक विज्ञान एवं रिटेल मार्केटिंग में 97 अंक प्राप्त किया। रशीदा के पिता रुस्तम अंसारी व मां गुलफ्शां परवीन को बिटिया की सफलता पर नाज है।
JAC 12th Result 2026 Out: रिजल्ट देखने की प्रक्रिया (स्टेप-बाय-स्टेप)
1. सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर “JAC 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
4. इसके बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
परिषद ने स्पष्ट किया है कि डिजिलॉकर से डाउनलोड किया गया अंकपत्र अस्थायी रूप से मान्य होगा, जबकि मूल प्रमाणपत्र संबंधित स्कूलों के माध्यम से बाद में वितरित किए जाएंगे।
परिणाम जारी होने के साथ ही छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। यदि किसी छात्र को अपने परिणाम में त्रुटि प्रतीत होती है, तो वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत परिषद से संपर्क कर सकते हैं।