यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झारखंड विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे जयराम, केंद्रीय महासम्मेलन में बनी रणनीति
Jharkhand Politics झारखंड में विधानसभा चुनाव की आहटें तेज होने लगी है। इसके बाद से सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू हो गई है। इस बीच झारखंडी भाषा ख ...और पढ़ें

HighLights
- उत्तरी छोटानागपुर की सभी 25 सीटों से लड़ेगी जेबीकेएसएस
- धनबाद में जेबीकेएसएस के केंद्रीय महासम्मेलन में बनी रणनीति
- बैठक में तय, जयराम महतो 2 विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव
जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) सह झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा झारखंड विधानसभा चुनाव में उत्तरी छोटानागपुर की सभी 25 समेत राज्य की करीब 50 से अधिक विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करेगा। यह घोषणा जेबीकेएसएस प्रमुख जयराम महतो ने रविवार को यहां की।
वह यहां टाउन हाल में जेबीकेएसएस के प्रदेश केंद्रीय महासम्मेलन के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। सम्मेलन में विभिन्न दलों के कई नेता जेबीकेएसएस में शामिल हो गए। इस मौके पर व्यापक चर्चा के बाद विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई। निर्णय लिया गया कि जेबीकेएसएस किसी से चुनावी तालमेल नहीं करेगा।
यह भी तय किया गया कि जयराम महतो दो विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सिंदरी, गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के टुंडी, डुमरी व गोमिया और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मांडू में से किसी दो सीट से वह लड़ेंगे। गिरिडीह से उनका लड़ना तय है जबकि धनबाद और हजारीबाग में से किसी एक लोकसभा क्षेत्र की सीट से भी वे लड़ेंगे।
किन सीटों पर उतारें जाएंगे प्रत्याशी
जयराम ने बताया कि लोकसभा चुनाव में आठ लोकसभा सीटों से हमारे प्रत्याशी मैदान में थे। इस बार विधानसभा चुनाव में उन आठों के अलावा जमशेदपुर और गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों में भी प्रत्याशी देंगे। रामगढ़, सिल्ली, मांडू, डुमरी, गोमिया, टुंडी, सिंदरी, बाघमारा, बेरमो, इचागढ़ समेत कई सीटों पर हमारी पार्टी जीत की स्थिति में है।
खबरें और भी
जयराम महतो ने कहा कि इस बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियां को लेकर चर्चा परिचर्चा की गई है। राज्य के मुद्दों और समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया है। चुनाव को लेकर प्रत्याशी तय हैं और इनकी जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। धनबाद विधानसभा क्षेत्र में उनकी पार्टी का जनाधार कम है, लेकिन वह यहां से भी प्रत्याशी देंगे। जो चेहरा सामने आएगा वह सभी को चौंकाने वाला होगा।
जेबीकेएसएस में हुए शामिल
सम्मेलन में गोमिया से भाजपा नेता गुनानंद महतो, टुंडी से मुखिया बसंत नारायण तिवारी, टुंडी से झामुमो नेता सह अधिवक्ता विदेश दा, भाजपा नेता विजय मंडल, मंटू मंडल, पूर्वी सिंहभूम से जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति, चतरा से आरजेडी नेता विवेक कुमार, पलामू से अजय चौधरी, रांची से संदीप उरांव, अजय मुर्मू, अब्दुल क्यूम अंसारी आदि शामिल हुए।