Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते है भाजपा नेता', विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हुई आक्रामक

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 08:59 PM (IST)

    Congress Attacks On BJP झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आती जा रही है। ऐसे में प्रदेश की राजनीति पारा चढ़ने लगा है। पक्ष-विपक्ष के बीच बयान ...और पढ़ें

    झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर। फाइल फोटो
    झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर। फाइल फोटो

    HighLights

    1. भाजपा झारखंडियों की भावनाओं से खेल रही है- कांग्रेस
    2. BJP का असली चरित्र धीरे-धीरे उजागर हो रहा- कांग्रेस
    3. 'आदिवासी समुदाय का भाजपा से दूर होना पच नहीं रहा'

    राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा नेता निशिकांत दुबे की झारखंड के संताल परगना, बिहार और बंगाल के सीमावर्ती इलाकों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि भाजपा अब झारखंड के टुकड़े-टुकड़े करना चाहती है। भाजपा झारखंडियों की भावनाओं से खेल रही है।

    प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि भाजपा का असली चरित्र धीरे-धीरे उजागर हो रहा है। झारखंड में आदिवासी समुदाय का भाजपा से दूर होना उन्हें पच नहीं रहा है।

    BJP पर कांग्रेस प्रवक्ता ने जमकर साधा निशाना

    उन्होंने विधानसभा में भाजपा के सचेतक विरंची नारायण द्वारा केंद्र शासित प्रदेश का समर्थन करने पर कहा कि भाजपा नेताओं की पुरानी आदत है कि वह जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। अपने केंद्रीय आकाओं को खुश करने के लिए बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झारखंड का विभाजन करने को तैयार बैठे हैं।

    उन्होंने कहा कि झारखंड निर्माण के साथ ही इसे खोखला करने की साजिश भाजपा द्वारा लगातार की जा रही है। यही कारण है कि विगत एक दशक से केंद्र के उदासीन रवैयै के कारण झारखंड पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है।

    'झारखंड को दी जाने वाली अनुदान राशि में की गई कमी'

    कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे यह भी कहा कि विगत 5 वर्षों के दौरान केंद्र द्वारा झारखंड को दी जाने वाली अनुदान राशि में 5000 करोड रुपये की कमी की गई है। इसके अलावा डीवीसी की बकाया राशि केंद्र सरकार के इशारे पर लगातार झारखंड के खाते से काटी गई।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Politics: 'झारखंड सरकार से जनता परेशान', AJSU प्रमुख सुदेश महतो ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना

    Jharkhand Politics: 'BJP झारखंड को बांटने का काम कर रही है', JMM ने लगाया आरोप, पूछे कई तीखे सवाल