विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nikhar Sablok Murder Case: शूटर शिबू धनबाद में पुलिस मुठभेड़ में घायल, नीरज सिंह हत्याकांड में भी था शामिल

Published: Wed, 16 Sep 2026 07:38 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2026 08:32 PM (IST)

Dhanbad Police Encounter: धनबाद के निरसा में पुलिस मुठभेड़ में नीरज सिंह और निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह ...और पढ़ें

निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर धनबाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ मे घायल।

निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर धनबाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ मे घायल।

HighLights

  1. धनबाद के निरसा में पुलिस मुठभेड़ में शूटर घायल।

  2. सागर सिंह उर्फ शिबू के पैर में लगी गोली।

  3. नीरज सिंह, निखार सबलोक हत्याकांड में था वांछित।

जागरण संवाददाता, निरसा (धनबाद)। Dhanbad Police Encounter: जमशेदपुर के निखार सबलोक हत्याकांड का वांटेड सागर सिंह उर्फ शिबू धनबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसका धनबाद के एसएनएमएमसीएच में इलाज चल रहा है। 

UP Criminal Sagar Singh

मुठभेड़ धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र के हाथबाड़ी बुधवार की शाम हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह हाथबाड़ी में छिपा है। इसके बाद पुलिस ने शमशाद के घर में छापामारी कर उसे दबोच लिया। इसी दाैरान उसने बताया कि अपने हथियार को पास की झाड़ी में छिपा रखा है।

Dhanbad SPP Prabhat Kumar

सागर ने प्लास्टिक लपेटकर एक नाइन एमएम की पिस्टल झाड़ी में छिपा दी थी। झाड़ी के पास लेकर जब पुलिस पहुंची तो सागर ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सागर को पुलिस ने पांच गोली मारी। चार उसके पैर के आर-पार हो गई। 

सागर का नाम 21 मार्च 2017 में धनबाद के चर्चित पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड की जांच के दौरान सामने आया था। पुलिस ने उस समय उसे उत्तर प्रदेश के सुलतानगंज से गिरफ्तार किया था। वह इस मामले में मुख्य अभियुक्त और नामजद शूटर था।

Sagar Singh

हालांकि, अगस्त 2025 में धनबाद की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने नीरज सिंह हत्याकांड में साक्ष्यों के अभाव में पूर्व विधायक संजीव सिंह, सागर सिंह उर्फ शिबू समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। वर्तमान घटना में पुलिस शिबू के पास हथियार पहुंचने और उसके यहां मौजूद होने के कारणों की भी जांच कर रही है।

 यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर शिबू धनबाद में मुठभेड़ में घायल, नीरज सिंह मर्डर में भी था शामिल

निरसा एसडीपीओ लीलेश्वर महतो ने बताया कि अपराधी शिबू ने पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी  चार से पांच राउंड फायरिंग की। गोली उसके पैर में लगी है। वह पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहा था।

यह भी पढ़ें- झारखंड नगर निकाय चुनाव-2026 खत्म हुए छह माह, होमगार्ड जवानों को अब तक नहीं मिला 5.60 करोड़ का भुगतान


पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश सागर सिंह निरसा में छिपा हुआ है। वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। उसने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में सागर सिंह घायल हुआ है।

-

प्रभात सिंह, एसएसपी, धनबाद।