Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JEE Advanced Result Date 2024 : खत्‍म हुआ इंतजार! इस दिन आउट होगा जेईई एडवांस्‍ड का रिजल्‍ट, पढ़ें डिटेल

    Updated: Mon, 27 May 2024 02:37 PM (IST)

    JEE Advance Result Date 2024 आईआईटी मद्रास की ओर से रविवार को हुई जेईई एडवांस्‍ड परीक्षा का परिणाम नौ जून को आएगा। एडवांस्‍ड कट ऑफ 2024 स्कोर करने व ...और पढ़ें

    नौ जून को आएगा जेईई एडवांस्‍ड का परिणाम
    नौ जून को आएगा जेईई एडवांस्‍ड का परिणाम

    HighLights

    1. एडवांस्‍ड कट ऑफ 2024 स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को देश के कई बड़े कॉलेजों में मिलेगा एडमिशन
    2. जेईई एडवांस्‍ड उत्तीर्ण होने वाले छात्र आईआईटी में प्रवेश पाने के होंगे योग्य
    3. आईआईटी में 20 प्रतिशत सुपर न्यूमरेरी के तहत लड़कियों को मिलेगा प्रवेश

    जागरण संवाददाता, धनबाद। JEE Advanced Result Date 2024 : आईआईटी मद्रास की ओर से रविवार को जेईई एडवांस्‍ड की परीक्षा हुई। अब छात्रों को इसके परिणाम का इंतजार है। एडवांस्‍ड कट ऑफ 2024 स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को आईआईटी आईएसएम समेत देश के 23 आईआईटी में 17,385 बीटेक सीटों पर एडमिशन मिलेगा। इसके लिए छह चरणों में काउंसिलिंग होगी।

    धनबाद से जेईई एडवांस्‍ड में 910 छात्र हुए थे शामिल

    जेईई एडवांस्‍ड के बाद सभी आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और सरकारी वित्तपोषित इंजीनियरिंग संस्थानों में सीटें काॅमन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। जेईई एडवांस्‍ड उत्तीर्ण होने वाले छात्र आईआईटी में प्रवेश पाने के योग्य होंगे।

    आईआईटी में 20 प्रतिशत सुपर न्यूमरेरी के तहत लड़कियों को प्रवेश मिलेगा। जेईई एडवांस्‍ड का परिणाम नौ जून रविवार को घोषित होगा। धनबाद से जेईई एडवांस्‍ड में 910 छात्र शामिल हुए। आइआइटी आइएसएम में 1,154 बीटेक सीटों पर छात्रों को प्रवेश मिलेगा।

    जेईई एडवांस्‍ड का संभावित कट ऑफ 

    • काॅमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) : 85-90
    • ओबीसी-एनसीएल रैंक लिस्ट : 75-80
    • सामान्य-ईडब्ल्यूएस रैंक लिस्ट : 75-80
    • एससी रैंक : 45-50
    • एसटी रैंक : 45-50
    • कामन-पीडब्ल्यूडी रैंक : 45-50
    • ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी रैंक : 45-50
    • सामान्य-इडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी रैंक : 45-50
    • एससी-पीडब्ल्यूडी रैंक : 45-50
    • एसटी-पीडब्ल्यूडी रैंक : 45-50
    • प्रीपरेट्री कोर्स (पीसी) रैंक : 20-25

    ये भी पढ़ें:

    आलमगीर आलम को नहीं मिली राहत, तीन दिन के लिए और बढ़ी रिमांड की अवधि; इन मंत्रियों पर भी लटक रही तलवार

    Himanta Biswa Sarma: 'मोदी जी को 400 सीट दीजिए, वाराणसी में ज्ञानवापी मंदिर बनेगा', हिमंत सरमा का बड़ा एलान

    खबरें और भी