यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आलमगीर आलम को नहीं मिली राहत, तीन दिन के लिए और बढ़ी रिमांड की अवधि; इन मंत्रियों पर भी लटक रही तलवार
Alamgir Alam कांग्रेस नेता एवं झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को आज ईडी कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। उनकी रिमांड की अवधि तीन दिन के लिए और ...और पढ़ें

HighLights
- ईडी ने पूछताछ के लिए कोर्ट से मांगा और तीन दिन का वक्त
- मंत्री पर टेंडर पास करने के एवज में कमीशन में मोटी रकम वसूलने के आरोप
- चंपई कैबिनेट के इन दो मंत्रियों पर भी ईडी की नजर
राज्य ब्यूरो, रांची। Alamgir Alam : कांग्रेस नेता एवं झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड तीन दिन बढ़ी। सोमवार को उनको ईडी कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान ईडी ने पूछताछ के लिए तीन दिन और डिमांड की मांग की। सुनवाई के बाद अदालत में तीन दिन रिमांड की अनुमति प्रदान कर दी।
15 मई को गिरफ्तार हुए थे आलमगीर आलम
गौरतलब है कि आलमगीर आलम 27 मई तक ईडी की रिमांड पर थे। उन्हें ईडी ने 15 मई को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। टेंडर पास करने के एवज में कमीशन में मोटी रकम वसूलने के मामले में उनकी संलिप्तता सामने आई थी।
उनकी गिरफ्तारी उनके निजी सचिव संजीव लाल व संजीव लाल के नौकर की गिरफ्तारी के बाद हुई थी। दोनों को ईडी ने छह मई को गिरफ्तार किया था। उनके व उनसे जुड़े ठिकानों से ईडी ने करीब 37.54 करोड़ नकदी व भारी मात्रा में टेंडर कमीशन से जुड़े दस्तावेज बरामद किया था।
चंपई कैबिनेट के इन दो मंत्रियों पर भी लटकी तलवार
आलमगीर आलम के बाद इसी केस में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कैबिनेट के दो और मंत्रियों के नाम जुड़ गए हैं। इन मंत्रियों में कृषि मंत्री बादल व अल्पसंख्यक कल्याण, युवा कार्य एवं पर्यटन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन शामिल हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने अपने लोगों को टेंडर दिलवाया और उसके बदले में कमीशन वसूला।
खबरें और भी
ईडी को इन दोनों मंत्रियों की भूमिका की जानकारी अब तक गिरफ्तार पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल आदि ने पूछताछ में दी है। इससे संबंधित कुछ दस्तावेज भी ईडी के हाथ लगे हैं, जिसके सत्यापन के बाद इन दोनों की भूमिका संदेह के घेरे में है।
मंत्री बादल कांग्रेस और हफीजुल हसन झारखंड मुक्ति मोर्चा से हैं। ईडी के सूत्रों के अनुसार इन दोनों मंत्रियों को ईडी जल्द समन करने जा रही है और उनसे पूछताछ भी करेगी। इनके अलावा, आइएएस मनीष रंजन से भी ईडी पूछताछ करेगी।