Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में ग्रीन कार्ड का इंतजार खत्म, 25 लाख लोगों को मिलेगी राहत; गंभीर मरीजों के लिए कोटा रिजर्व

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 03:31 PM (GMT+05:30)

    झारखंड में ग्रीन राशन कार्ड के लिए लंबा इंतजार खत्म हो गया है। राज्य सरकार ने सभी जिलों को प्रतीक्षा सूची समाप्त कर 25 लाख से अधिक लोगों को कार्ड जारी ...और पढ़ें

    झारखंड में ग्रीन कार्ड का इंतजार खत्म, 25 लाख लोगों को मिलेगी राहत

    झारखंड में ग्रीन कार्ड का इंतजार खत्म, 25 लाख लोगों को मिलेगी राहत

    HighLights

    1. ग्रीन राशन कार्ड की प्रतीक्षा सूची समाप्त, जिलों को अधिकार।

    2. पूरे राज्य में 25 लाख से अधिक लोगों को राहत।

    3. गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए 100 कार्ड सुरक्षित।

    बलवंत कुमार, धनबाद। ग्रीन राशन कार्ड प्राप्त करने वाले प्रतिक्षारत लोगों को इंतजार खत्म हो गया है। जल्दी ही उन्हें ग्रीन कार्ड जारी कर दिया जाएगा। इसको लेकर राज्य सरकार के स्तर से सभी जिलों को आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश के तहत अब प्रत्येक जिला को ही इस प्रतिक्षा सूची को समाप्त करने का अधिकार मिल गया है। इसके लिए प्रत्येक को कोटा निर्धारित किया गया है।

    पूरे राज्य में 25 लाख से भी अधिक लोग ग्रीन कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस कड़ी में धनबाद को 1.22 लाख, बोकारो को 93,776, गिरिडीह को 1.11 लाख, जामताड़ा को 86 हजार ग्रीन कार्ड प्रतिक्षारत सूची में हैं। इसी तरह से अन्य जिलों में भी लोगों को ग्रीन कार्ड प्राप्त होने का इंतजार है।

    गंभीर बीमारी और असाध्य रोगियों के लिए 100 कार्ड सुरक्षित:

    राज्य सरकार से प्राप्त आदेश के अनुसार जो कोटा जिलों के लिए निर्धारित किया गया है, उसमें से 100 कार्ड गंभीर बीमारी और असाध्य रोग से पीड़ित लोगों के लिए सुरक्षित रखा गया है, ताकि इन लोगों को भी राशन कार्ड का लाभ मिल सके। सख्त आदेश है कि पहले गंभीर अथवा असाध्य बीमारी से जूझ रहे लोगों की प्रतिक्षा सूची समाप्त की जाए।

    लंबे समय से था इंतजार:

    ग्रीन राशन कार्ड पाने का लोग काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। स्थिति यह थी कि लगातार राशन कार्ड के लिए आवेदन जिलों को प्राप्त हो रहे थे, लेकिन कोटा नहीं रहने के कारण आवेदन प्रतिक्षा सूची में शामिल हो रहा था। विशेष कर मंईयां सम्मान योजना लागू होने के बाद राशन कार्ड बनाने के लिए सर्वाधिक आवेदन मिले।

    खबरें और भी

    इस कारण धनबाद जिले में ही प्रतिक्षारत सूची में एक लाख से अधिक लोगों का नाम शामिल हो गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत निर्धारित जनसांख्यिकीय सीमा इसका मुख्य कारण रही। धनबाद की कुल आबादी के अनुपात में लाल, अंत्योदय और ग्रीन कार्ड का कोटा भरा हुआ था।

    जिलावार राज्य सरकार की ओर से निर्धारित किया गया ग्रीन कार्ड कोटा-

    जिला निर्धारित कोटा
    बोकारो 93,776
    चतरा 1,10,655
    देवघर 1,10,774
    धनबाद 1,22,066
    दुमका 1,13,586
    पूर्वी सिंहभूम 1,04,307
    गढ़वा 1,07,186
    गिरिडीह 1,11,198
    गोड्डा 1,08,741
    गुमला 91,993
    हजारीबाग 78,056
    जामताड़ा 86,640
    खूंटी 99,829
    कोडरमा 84,367
    लातेहार 1,24,651
    लोहरदगा 68,704
    पाकुड़ 1,49,145
    पलामू 96,718
    रामगढ़ 54,011
    रांची 1,32,514
    साहेबगंज 1,44,898
    सरायकेला खरसावां 69,264
    सिमडेगा 93,937
    पश्चिमी सिंहभूम 1,42,984