Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ‘थानेदार’ की भूमिका में भाकपा माले विधायक अरूप चटर्जी, झारखंड-बंगाल की सीमा पर पकड़ रहे कोयला चोरी

    By Dharmdev Chaudhary Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Mon, 20 Apr 2026 09:21 PM (IST)

    CPI(ML) MLA Turns Cop: झारखंड में भाकपा (माले) विधायक अरूप चटर्जी 'थानेदार' की भूमिका में दिखे। उन्होंने समर्थकों के साथ झारखंड-बंगाल सीमा पर कोयला चो ...और पढ़ें

    मैथन टोल प्लाज के सामने वाहनों को पकड़ने के लिए खड़े निरसा के विधायक अरूप चटर्जी। (फोटो जागरण)

    मैथन टोल प्लाज के सामने वाहनों को पकड़ने के लिए खड़े निरसा के विधायक अरूप चटर्जी। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. विधायक अरूप चटर्जी ने अवैध कोयला वाहनों को पकड़ा।

    2. समर्थकों के साथ मैथन टोल प्लाजा पर की नाकेबंदी।

    3. अवैध कारोबार पर रोक तक आंदोलन जारी रहेगा।

    जागरण संवाददाता, मैथन (धनबाद)। Nirsa MLA Turns Cop झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार को समर्थन दे रही भाकपा (माले) के विधायक अरूप चटर्जी दारोगा-थानेदार की भूमिका में आ गए हैं। वे निरसा विधानसभा क्षेज्ञ में अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतरकर अवैध कोयला-लोहा से लोड वाहनों को पकड़ने का काम कर रहे हैं। 

    निरसा क्षेत्र में अवैध रूप से चलाए जा रहे कोयला, लोहा, बालू चोरी के खिलाफ निरसा विधायक अरूप चटर्जी सोमवार को झारखंड-बंगाल की सीमा पर स्थित मैथन टोल प्लाजा पर पहुंचकर अवैध गाड़ियों की धर पकड़ अभियान चलाया। विधायक के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मैथन टोल प्लाजा पर मौजूद थे।

    कोयला चोरी पर रोक तक जारी रहेगा आंदोलन

    विधायक ने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक नहीं लगता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बे रोक-टोक कोयला, लोहा, बालू की चोरी की जा रही है। यहां से मछली की तस्करी के साथ-साथ गोवंशियों की तस्करी खुलेआम की जा रही है।

    क्षेत्र में अवैध लॉटरी की छपाई कर बेचा जा रहा है। निरसा की जनता इन करतूत से परेशान है। किंतु पुलिस प्रशासन इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। यदि तमाम अवैध कार्यों पर रोक नहीं लगा तो आंदोलन और तेज होगा।

    खबरें और भी

    उधर मैथन टोल प्लाजा पर विधायक एवं उनके समर्थकों द्वारा पहुंचने की खबर पर अवैध कारोबार में शामिल तमाम कारोबारी इधर-उधर छुप गए हैं और अपने-अपने वाहनों को निकलने से मना कर दिया है। मौके पर चिन्नू घोष, बापी दत्त, मनोज यादव ,पिंटू यादव ,सूरज यादव, अमर मंडल , चिंटू विश्वकर्मा, मुखिया मनोज राउत, पप्पू रहमान इत्यादि मौजूद थे

    माले नेताओं ने दो ट्रक पकड़ा 

    विधायक अरुप चटर्जी द्वारा अवैध कोयला,लोहा,मछली,गौ तस्करी आदि अवैध धंधेबाजों के खिलाफ नाकेबंदी की घोषणा के बाद सोमवार की संध्या डुमरकुंडा दुर्गा मंदिर के समीप सड़क पर आ रहे दो अवैध कोयला ट्रक को माले नेता व अन्य स्थानीय नागरिकों द्वारा पकड़ लिया गया। इस संबंध में माले नेता संतु चटर्जी व कल्याण राय ने बताया की विधायक के आदेशानुसार अवैध कोयला ट्रक को पकड़ा गया है।

    उन्होंने बताया जिसमें एक ट्रक में कच्चा कोयला है व दूसरे ट्रक में पोड़ा कोयला लोड है। उन्होंने बताया कि दोनों ट्रक को विधायक के आदेश अनुसार आगे क्या कार्रवाई करनी है वह विधायक जी निर्णय लेंगे। मौके पर अमरेश चक्रवर्ती, नांटू गोस्वामी, झंटू कांजिलाल, सुभाषिष चटर्जी, मानिक दे, सोमनाथ राय आदि मौजूद थे।