झारखंड के स्कूलों नामांकन और प्रगति में भारी गिरावट, लाखों छात्र हुए ड्रापआउट
झारखंड के सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में वर्ष 2026-27 के दौरान छात्रों के नामांकन और अगली कक्षा में प्रगति में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ...और पढ़ें

झारखंड में स्कूलों में नामांकन में गिरावट चिंताजनक। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
झारखंड में 8.8 लाख से अधिक छात्र हुए ड्रापआउट।
नामांकन में 10.74% की गिरावट, शिक्षा पर चिंता।
लाखों छात्रों की अपार आईडी जनरेशन लंबित।
आशीष सिंह, धनबाद। झारखंड के 44,312 सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में वर्ष 2026-27 के दौरान छात्रों के नामांकन और अगली कक्षा में प्रगति (प्रोग्रेसन) में भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह झारखंड में शिक्षा में सुधार के लिए काफी चिंताजनक है।
यूडायस प्लस 2026-27 की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नामांकित 74,57,468 छात्रों के मुकाबले इस वर्ष नामांकन घटकर 66,56,756 रह गया है। यानी राज्य भर में कुल 8,85,064 (11.87 प्रतिशत) छात्र ड्रापबाक्स श्रेणी में आ चुके हैं।
धनबाद में 57,469 छात्र ड्रापआउट हैं। कई जिले ऐसे हैं जहां अधिकतम गिरावट है। हजारीबाग में नामांकन में सबसे अधिक 14.34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद रामगढ़ 13.29 प्रतिशत, धनबाद 13.03 और रांची में 12.90 प्रतिशत की गिरावट है।
शत-प्रतिशत प्रोग्रेशन वाले जिलों में जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, सिमडेगा, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, गढ़वा, गुमला, गिरिडीह, बोकारो और सरायकेला-खरसवां शामिल हैं। इसी तरह केंद्र सरकार की वन नेशन वन स्टूडेंट आइडी योजना के अंतर्गत तहत छात्रों की अपार आइडी बनाने की प्रक्रिया में राज्य का प्रदर्शन औसत रहा है।
खबरें और भी
राज्य के कुल 66.56 लाख नामांकित छात्रों में से 74.30 प्रतिशत (49.46 लाख) का आधार सत्यापित हो चुका है, जबकि 60.31 प्रतिशत (40.14 लाख) छात्रों की ही अपार आइडी बनाई जा सकी है।
धनबाद की बात करें तो आधार सत्यापन 72.22 प्रतिशत, अपार आइडी जनरेशन 55.24 प्रतिशत और लंबित अपार आइडी 71,545 है। राज्य में 9,31,435 ऐसे छात्र हैं जिनका आधार वेरीफाइड हो चुका है और आइडी के लिए पूरी तरह पात्र हैं।
प्रशासनिक व तकनीकी सुस्ती के कारण अपार आइडी अभी तक जनरेट नहीं की जा सकी है। धनबाद में 71,545, गोड्डा में 71,329 और रांची में 91,154 पात्र छात्रों की आइडी पेंडिंग है।
सबसे अधिक ड्रॉपआउट वाले जिले
- रांची — 82,182
- गिरिडीह — 78,467
- धनबाद — 57,469
- हजारीबाग — 50,633
- बोकारो — 43,143
- गढ़वा — 42,239
- पश्चिमी सिंहभूम — 40,288
- साहिबगंज — 39,011
- गोड्डा — 36,808
- चतरा — 31,996
- पाकुड़ — 29,004