Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का यू-टर्न, इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश; अलर्ट जारी

    Updated: Sun, 06 Apr 2025 07:55 AM (GMT+05:30)

    आगामी 11 अप्रैल तक झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ...और पढ़ें

    बिहार में 11 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना
    बिहार में 11 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना

    HighLights

    1. 11 अप्रैल तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार
    2. लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, तापमान में होगी गिरावट

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Jharkhand Weather News: प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। गर्मी का सितम झेल रहे लोगों को बादल छाए रहने की वजह से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 11 अप्रैल तक प्रदेश के कई इलाकों में बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है।

    रविवार की शाम से बदल सकता धनबाद का मौसम

    धनबाद समेत राज्य के उत्तर पूर्व क्षेत्र में सोमवार से गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। इतना ही नहीं मौसम केंद्र रांची ने इस क्षेत्र के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके अनुसार बादल गरजने, बारिश के साथ ही वज्रपात होने की भी प्रबल संभावना है। ऐसे में लोगों से बचकर रहने की अपील की गई है।

    इन जिलों में बारिश के आसार

    मौसम विभाग के अनुसार धनबाद के अलावा देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में बारिश की संभावना है। यह स्थिति 11 अप्रैल तक रह सकती है। जबकि वज्रपात की चेतावनी सात और नौ अप्रैल के लिए दी गई है। वहीं सोमवार से लेकर शुक्रवार तक तेज गति से हवाएं भी चलेंगी। इनकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रतिघंटा रहेगी।

    तापमान में गिरावट के आसार

    प्रदेश के मौसम में आने वाले सप्ताह में बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश की स्थिति बन रही है। ऐसे में बढ़ते तापमान में भी गिरावट होगी। शनिवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

    खबरें और भी

    मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का अंतर आ सकता है। वहीं सोमवार से लेकर बुधवार तक इसमें गिरावट होगी और अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक जा सकता है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather: अगले 24 घंटे में बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

    Jharkhand Weather: झारखंड में आधे अप्रैल तक बदलता रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अगले 15 दिनों का अनुमान