Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: अगले 24 घंटे में बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

    Updated: Sun, 06 Apr 2025 07:28 AM (IST)

    बिहार के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। वहीं अब प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार सात से 11 अप्रैल तक प् ...और पढ़ें

    सात से 11 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना
    सात से 11 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना

    HighLights

    1. सात से 11 अप्रैल तक गरज-तड़क के साथ बारिश के आसार, अलर्ट जारी
    2. शनिवार को 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ राजधानी का अधिकतम तापमान
    3. 39.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान
    4. 48 घंटों के दौरान तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि की संभावना

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather: पछुआ के कारण शुष्क बने हुए प्रदेश के मौसम में बदलाव के आसार हैं। सात से 11 अप्रैल तक प्रदेश के अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा व तेज हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    बिहार में दिखेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) गर्त के रूप में पूर्वोत्तर असम व आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। आठ अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा।

    इन जिलों में बारिश के आसार

    इसके कारण सात अप्रैल को सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल , अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिमा, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली गिरने और हल्की वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    ओले गिरने की भी संभावना

    आठ अप्रैल को किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा में गरज-तड़क के साथ ओला गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    नौ अप्रैल तक प्रदेश के अधिसंख्य भागों में हल्की वर्षा के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम में आने वाले बदलाव को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों के साथ पशुओं को भी सुरक्षित रखने की सलाह दी है।

    खबरें और भी

    48 घंटे में बढ़ेगा तापमान

    प्रदेश में अगले 24-48 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 48 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट आने से मौसम सामान्य बना रहेगा।

    शनिवार को डेहरी रहा प्रदेश में सबसे गर्म

    शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर चढ़ने के साथ 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 39.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    शनिवार को पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। सीतामढ़ी के पुपरी , मधुबनी, फारबिसगंज, अगवानपुर को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि

    बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस, गया में 2.3 डिग्री, औरंगाबाद में 2.9 डिग्री, डेहरी में 2.8 डिग्री, भोजपुर में 1.6 डिग्री, वैशाली में 1.4 डिग्री, जमुई में 1.5 डिग्री, बांका में 1.6 डिग्री, वैशाली में 1.4 डिग्री, कटिहार में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर
    अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
    पटना 39.0 23.3
    गया 39.5 20.6
    भागलपुर 38.6 22.2
    मुजफ्फरपुर 37.4 20.0

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! बिहार के इन इलाकों में 4 दिन बारिश होने के आसार, यलो अलर्ट जारी

    Himachal Mausam: हिमाचल में गर्मी का सितम जारी, कई जिलों में लू चलने की चेतावनी; ऊना में सबसे ज्यादा तापमान