यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Weather: जरा सी गर्मी के बाद दबे पांव लौटी ठंड, झारखंड में बदलते मौसम ने फिर बढ़ाई लोगों की टेंशन
झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से दो-तीन दिनों से एक बार फिर ठंड का असर देखने को मिला। कई श ...और पढ़ें

HighLights
- धनबाद में तीन दिनों में आठ डिग्री लुढ़क कर 7.5 पर पहुंचा पारा
- हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट
- आज से फिर तापमान में बढ़ोतरी 3-4 डिग्री बढ़ोतरी का अनुमान
- आने वाले तीन-चार दिनों में फिर तापमान में कमी आने के आसार
जागरण संवाददाता, रांची/धनबाद। Jharkhand Weather Today: प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है। धीरे-धीरे तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राजधानी रांची सहित प्रदेश के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री का इजाफा होने के आसार हैं। वहीं, इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट आएगी। इस हफ्ते मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
राजधानी रांची का मौसम
राजधानी रांची में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया जा सकता है।
ठंडी हवाओं से न्यूनतम तापमान में गिरावट
धनबाद में हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से दो-तीन दिनों से ठंड असर दिख रहा है। तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री की गिरावट आ गई है। छह को शहर का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री पर था, जो रविवार को 7.5 डिग्री पर पहुंच गया।
सोमवार से तापमान में धीरे-धीरे उछाल आने के आसार हैं। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी जिससे ठंड का असर कम होगा। अगले तीन-चार दिनों तक तापमान बढ़ने के बाद फिर इसमें गिरावट भी आएगी। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान है।
सुबह व रात में ठंड, दोपहर में घुली गर्माहट
तापमान में तेजी से गिरावट के बाद भी सुबह व रात के मौसम में सर्दी घुल रही है। सुबह देर तक ठंडी हवा चलने से धूप में सिहरन अनुभव हो रहा है। दिन चढ़ने पर धूप असर दिखा रही है। पर दिन ढलते ही मौसम सर्द हो रहा है।
खबरें और भी
रात बढ़ने के साथ मौसम में ठंडक भी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान में चक्रवाती घेरे के रूप में सक्रिय है। उस ओर से आनेवाली बर्फीली हवाओं से मौसम सर्द है। इसका असर कम होते ही ठंड में कमी आएगी।
धनबाद में अगले चार दिनों का संभावित तापमान
- सोमवार- अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
- मंगलवार- अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
- बुधवार- अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
- गुरुवार- अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें