Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: दून में तेज धूप तो पर्वतीय इलाकों में बदल सकता है मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी का यलो अलर्ट

    Updated: Mon, 10 Feb 2025 08:02 AM (IST)

    Weather Update Uttrakhand उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर् ...और पढ़ें

    Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है।
    Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है।

    HighLights

    1. मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप अभी छुड़ा रही पसीने
    2. पहाड़ों में कहीं-कहीं आंशिक बादल, बूंदाबांदी के आसार
    3. दून में अभी से सूरज के तेवर तल्ख, पारा पहुंचा 27 के पार

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Weather Update: उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। जिससे पारा तेजी से बढ़ा रहा है और दून समेत कई मैदानी क्षेत्रों में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जोकि बीते पांच वर्ष में फरवरी के पहले पखवाड़े में सर्वाधिक है।

    वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और हल्की वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने और पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने की आशंका जताई गई है।

    बीते कुछ दिन से दून में मौसम शुष्क रहने के साथ ही दिन में चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। दोपहर की धूप अभी से चुभने लगी है। रविवार को सूरज के तेवर तल्ख हुए और पारा 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो कि सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    वर्ष 2020 के बाद फरवरी के पहले पखवाड़े में यह पहला अवसर है जब अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। इसके अलावा कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में भी पारा सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

    खबरें और भी

    कोहरा छाने के है आसार

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले तीन दिन पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादलों के बीच 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्की वर्षा-बर्फबारी होने के आसार हैं। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने और सुबह हल्का कोहरा छाने की आशंका है।

    शहर, अधिकतम, न्यूनतम

    1. देहरादून, 27.2, 8.6
    2. ऊधमसिंह नगर, 24.6, 6.2
    3. मुक्तेश्वर, 19.6, 5.0
    4. नई टिहरी, 17.5, 7.1

    दिन भर सर्द हवा और गुनगुनी धूप, सुबह-शाम हल्की ठंड

    अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में ठंड में कमी आने लगी है। अब केवल सुबह और शाम में ही ठंड का एहसास हो रहा है। रविवार को सुबह के समय घाटी वाले क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रहा। जिससे सुबह के समय तापमान में ठंडक बनी रही। जैसे-जैसे सूरज की किरणें तेज हुईं, गुनगुनी धूप ने वातावरण को आरामदायक बना दिया। दिनभर हल्की हवाएं चलती रहीं, और आसमान में हल्के बादल भी बने रहे।

    ये भी पढ़ेंः Delhi Weather: सुबह-शाम रहेगी ठंडक, दिन में होगा गर्माहट का एहसास; जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

    ये भी पढ़ेंः Bihar Weather: बिहार में होगी ठंड की विदाई या वापसी? बदलते मौसम की बीच IMD ने दिया अपडेट; बढ़ी लोगों की चिंता

    मौसम का आनंद ले रहे लोग

    शाम को तापमान गिरते ही ठंडी हवा का एहसास बढ़ने लगा। जिससे वातावरण में ठंडक लौट आई। आसपास के क्षेत्रों में भी धूप और हल्की ठंडी हवाओं का असर देखा गया, जिससे लोग इस मौसम का पूरा आनंद ले रहे थे। उधर जागेश्वर, वृद्ध जागेश्वर, आरतोला, जलना, बिनसर आदि क्षेत्रों में भी मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिर एक बार मौसम बदल सकता है।