यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Weather Today: बिगड़ने वाला है झारखंड का मौसम, इन 10 जिलों के लोग रहें सावधान; पढ़ें मौसम का ताजा हाल
Jharkhand Weather झारखंड में मानसून के प्रवेश के बाद से मौसम सुहाना हो गया है। कई जिलों में बारिश हो रही है तो वहीं कई जिलों में 26 और 27 जून को बारिश ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
- झारखंड में मानसून के आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
जागरण संवाददाता, धनबाद/रांची। Jharkhand Weather News: संथाल के रास्ते झारखंड में प्रवेश के पांचवें दिन मानसून का धनबाद में आगमन हुआ। सुबह से धूप-छांव के बाद दोपहर में मौसम ने रंग बदल लिया। गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। कुछ हिस्से में आधे घंटे तो कहीं-कहीं घंटे-डेढ़ घंटे तक तेज वर्षा हुई। मानसूनी वर्षा से उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। बुधवार को भी बारिश के आसार हैं।
उत्तर पूर्वी भागों में गरज से साथ बारिश के आसार
उत्तर पूर्वी भागों में गर्जन व आंधी के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 26-27 जून को देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज के अलावा निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में भारी वर्षा के संकेत हैं। यहां लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी
40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी भी चल सकती है। मौसम विभाग ने एक जुलाई तक थम-थम कर बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। मध्य प्रदेश से असम तक चक्रवाती घेरा बन गया है। इससे राजस्थान से झारखंड व बंगाल तक ट्रफ की स्थिति है। इससे अगले कई दिनों तक बारिश के आसार बने रहेंगे।
दिन रहा गर्म, शाम से मौसम हुआ सुहाना
खबरें और भी
मूसलधार बारिश न होने से खड़ी फसलों की बुआई प्रभावित, किसान परेशान