Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Today: इस तारीख से पूरे झारखंड में बारिश का अलर्ट, तेज आंधी से हो सकता है नुकसान; पढ़ें मौसम का हाल

    Updated: Thu, 27 Jun 2024 08:25 AM (IST)

    Jharkhand Weather झारखंड में मानसून के प्रवेश के बाद कई जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश का सिलसिला जारी है। लेकिन अब मौसम विभाग ने जो खबर दी है वह ...और पढ़ें

    पूरे झारखंड में मानसून होगा सक्रिय (जागरण)
    पूरे झारखंड में मानसून होगा सक्रिय (जागरण)

    HighLights

    1. पश्चिमी हवाओं के असर से अब भी मानसून की गति सुस्त
    2. राज्य के अधिकतर जिले में नहीं पहुंचे मानसूनी बादल
    3. झारखंड के किसानों को भी बेसब्री से बारिश का इंतजार है

    जागरण संवाददाता, धनबाद/ रांची। Jharkhand Weather News: दो दिन पहले झमाझम बारिश करा कर मानसून फिर सुस्त हो गया। सोमवार के बाद मंगलवार व बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। परिस्थितियां भी बनी पर बारिश नहीं हुई। गुरुवार को भी बारिश की संभावना कम है। 28 व 29 को आंधी व गर्जन के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं।

    30 जून और 1 जुलाई को पूरे झारखंड में बारिश का अलर्ट

    30 जून से बरसाती मौसम शुरू होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 30 जून व एक जुलाई को पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान जताया है। मौसम केंद्र रांची के विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, गुरुवार को कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

    तेज आंधी चलने की भी संभावना, हो सकता है नुकसान

    गर्जन के साथ 30 से 40 की गति से कुछ हिस्से में आंधी चलने की भी संभावना है। इस आंधी से नुकसान की भी संभावना है। 28 व जून को वर्षा में बढ़ोतरी होगी। 30 जून से वर्षा का ग्राफ बढ़ेगा। पूरे राज्य में वर्षा होगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। दूसरी ओर, मानसून के अध्ययनकर्ता डा. एसपी यादव का कहना है कि पश्चिमी हवाओं के असर से मानसून की गति धीमी है। जब तक पश्चिमी हवाएं कमजोर नहीं होंगी, तब तक मानसून के बादल अपना प्रभाव नहीं दिखा सकेंगे। 

    अब 40 से नीचे पहुंचेगा तापमान

    बंगाल की खाड़ी व अरब सागर के गर्म बादलों ने बढ़ाई उमस दो दिनों से बारिश न होने से तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने के बाद भी तेज धूप व उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरब-पश्चिम ट्रफ राजस्थान से झारखंड होकर असम तक फैला है। बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से गर्म बादल आ रहे हैं। इस वजह से उमस बढ़ गई है। शाम ढलने के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे और उमस बरकरार रही।

    खबरें और भी

    इस बार सामान्य से कम बारिश

    Jharkhand News: अगले तीन-चार दिनों में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बाद ही इससे राहत मिलने की संभावना है।  सामान्य से 52 फीसद कम वर्षा, 168 के बदले अब तक 80 एमएम बारिश जून के 26 दिनों बाद भी बारिश का आंकड़ा पीछे है। सामान्य से 52 फीसद कम वर्षा हुई है। इस अवधि में 168.4 मिलीमीटर की तुलना में मात्र 80.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है। अब 30 जून के बाद ही बारिश के गिरते ग्राफ की कमी आने की उम्मीद है।  

    1.1 डिग्री गिरा पारा, पांच दिनों में पांच डिग्री गिरने का अनुमान

    24 घंटे में शहर के तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। आनेवाले पांच दिनों में इसमें पांच डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं।

    ये भी पढ़ें

    Monsoon in Bihar बिहार में मानसून देरी से क्यों आया? सामने आई ये वजह; बीते 10 साल में रहा यह हाल

    Bihar News: बिहार में मंडराया बाढ़ का खतरा, महानदी और गंगा नदी में बढ़ा जलस्तर; कई गांवों के लोगों की बढ़ी टेंशन