बरवाअड्डा थाना प्रभारी-जयराम विवाद में JMM की एंट्री, JLKM को BJP की बी टीम बताकर सुदेश महतो पर कसा तंज
Jharkhand Politics: बरवाअड्डा थाना प्रभारी और विधायक जयराम महतो के विवाद में अब झामुमो की एंट्री हो गई है, जिसने जयराम को भाजपा की 'बी टीम' बताया है।

जयराम महतो, हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी और सुदेश महतो। (फाइल फोटो)
HighLights
झामुमो ने जयराम महतो को भाजपा की 'बी टीम' करार दिया।
बाबूलाल मरांडी व सुदेश महतो पर झामुमो ने साधा निशाना।
भाजपा पर 'यूज एंड थ्रो' की राजनीति का आरोप लगाया।
मृत्युंजय पाठक, धनबाद। बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो के बीच चल रहे विवाद में अब सियासी रंग भी चढ़ गया है। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के पुलिस कार्रवाई के विरोध में उतरने के बाद सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने इसे लेकर भाजपा, आजसू प्रमुख सुदेश महतो और जयराम महतो पर निशाना साधा है।

झामुमो ने जयराम महतो को भाजपा की बी टीम करार देते हुए आजसू प्रमुख सुदेश महतो पर भी तंज कसा है। पार्टी ने कहा है, सुदेश महतो जी, भाजपा का टिश्यू पेपर बेचने से बेहतर है कि झारखंडियों के समर्थन में खड़े हों और खनिज विधेयक जैसे अहम मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करें।
विवाद में बाबूलाल ने जयराम का लिया पक्ष
दरअसल, बरवाअड्डा थाना प्रभारी को कथित तौर पर धमकाने और अपशब्द कहने के मामले को लेकर जयराम महतो और झारखंड पुलिस एसोसिएशन के बीच जारी गतिरोध के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जयराम महतो का समर्थन किया है। इसके बाद झामुमो ने मरांडी पर भी करारा हमला बोला।
JMM ने अपने आधिकारिक इंटरनेट मीडिया हैंडल पर जेएलकेएम को भाजपा की 'बी टीम' बताते हुए कहा कि भाजपा अब अपनी बी टीम के लिए खुलकर सामने आ गई है। पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति को देखते हुए सुदेश महतो की चिंता होना स्वाभाविक है। मालूम हो कि सुदेश महतो एनडीए गठबंधन में हैं।
झामुमो ने भाजपा पर लगाया यूज एंड थ्रो का आरोप
झामुमो ने भाजपा पर 'यूज एंड थ्रो' की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए वह किसी को आगे बढ़ाने और किनारे लगाने से पीछे नहीं हटती। झामुमो ने एक तरह इशारा किया है कि भाजपा सुदेश महतो को छोड़कर जयराम महतो के साथ जा सकती है।
झामुमो ने कहा कि झारखंड विकास मोर्चा के दौर में बाबूलाल मरांडी सकारात्मक राजनीति, विकास और सभी समाजों को साथ लेकर चलने की बात करते थे। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा में जाने के बाद उनके राजनीतिक तेवर और भाषा बदल गए हैं। झामुमो ने तंज करते हुए कहा कि भाजपा में बने रहने के लिए अब उन्हें अपनी पुरानी बातों से अलग रुख अपनाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- मर्यादा सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए क्यों, पुलिस के लिए क्यों नहीं? जयराम के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी
झामुमो ने यह भी दावा किया कि 2029 के चुनाव से पहले भाजपा बाबूलाल मरांडी को किनारे कर सकती है। पार्टी ने इसे भाजपा की कथित 'यूज एंड थ्रो' राजनीति का उदाहरण बताते हुए कहा कि भाजपा पहले चेहरा और वोट का इस्तेमाल करती है और राजनीतिक जरूरत खत्म होने पर नया चेहरा तलाश लेती है।
कुर्मी समुदाय ने बढ़ सकती नाराजगी
बहरहाल, बरवाअड्डा प्रकरण से शुरू हुआ यह विवाद अब कानून-व्यवस्था के मुद्दे से आगे बढ़कर झारखंड की सियासत में नए राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का रूप लेता दिख रहा है। जयराम की झारखंड के कुर्मी समुदाय के बीच अच्छी पैठ है।
यह भी पढ़ें- 'सरकार बदली तो छोड़ेंगे नहीं', थानेदार से कथित गाली-गलौज पर MLA जयराम महतो पर FIR; ऑडियो वायरल
हेमंत सरकार की पुलिस और जयराम के बीच विवाद लंबा चला तो कुर्मी समुदाय में नाराजगी बढ़ सकती है, क्योंकि जयराम महतो कोई गैर-झारखंडी नहीं हैं। पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो ने चेतावनी भी दे दी है। पूरा झारखंड जयराम के सर्मथन में खड़ा हो सकता है।
विधानसभा सदस्य और थाना प्रभारी के बीच हॉट-टॉक के बाद पुलिस एसोसिएशन से लेकर तरह-तरह के बयान सामने आ रहे हैं। अच्छी बात है कि भाषा, शिष्टाचार और मर्यादा बनी रहनी चाहिए, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह मर्यादा सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है?
— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 26, 2026
क्या पुलिस एसोसिएशन ने उस गालीबाज दारोग़ा… https://t.co/Dho40JwWzv
अब क्यूँकि भाजपा अपने B-टीम, J-टीम के लिए खुल कर सामने आ गई है - तो हमें .@SudeshMahtoAJSU जी की चिंता होना स्वाभाविक है।
— Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) August 26, 2026
भाजपा यूज़-एंड-थ्रो में माहिर है। अपने स्वार्थ के लिए भाजपा किसी की बलि देने और लेने में पीछे नहीं रहती।
.@yourBabulal बाबूलाल मरांडी जी को ही देख लीजिए।… https://t.co/Lu8dtJDzR5
