बेनागोड़िया के नवोदय विद्यालय में रैगिंग जैसी वारदात! 10वीं के छात्र को बांधकर पीटा, वीडियो भी बनाया
Jawahar Navodaya Vidyalaya, Benagoriaःः निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागोरिया में दसवीं के एक छात्र को उसके पांच सहपाठियों ने मोबाइल से पैसे के वि ...और पढ़ें

PM Shri School Jawahar Navodaya Vidyalaya बेनागोड़िया, धनबाद। (फाइल फोटो)
HighLights
जेएनवी बेनागोरिया में छात्र की सहपाठियों ने की पिटाई।
मोबाइल से पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद।
पीड़ित छात्र धनबाद के एसएनएमएमसीएच में इलाजरत है।
संवाद सहयोगी, निरसा (धनबाद)। Jawahar Navodaya Vidyalaya, Benagoria निरसा के दसवीं कक्षा के एक छात्र की मंगलवार देर रात विद्यालय के ही पांच छात्रों ने हाथ-पैर बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। विवाद मोबाइल से पैसे ट्रांसफर करने को लेकर शुरू हुआ था।
पीड़ित छात्र सुमित ने गुरुवार को स्वजनों को सूचना दी। उसके बाद स्वजन पहुंचे तथा उसे इलाज के लिए निरसा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया, जहां वह इलाजरत है।
इस संबंध में गोविंदपुर थाना क्षेत्र के नगरकियारी गांव निवासी उमेश कुमार दास ने बताया कि मंगलवार की रात को उनका पुत्र अपने कमरे में था। उसके साथ उसी कमरे में उसके पांच दोस्त भी थे। दो दिन पूर्व अपने मोबाइल से ₹2000 ट्रांसफर किया था। जब वह पैसा मांगने लगा तो उनके बेटे ने देने से इनकार कर दिया।
इसी बात को लेकर मामला इतना बढ़ गया कि उसके ही कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों ने रात दो बजे हाथ रस्सी से बांधकर पिटाई कर दी और पिटाई करते हुए उसके मोबाइल से वीडियो भी बनाया। उन लोगों ने डराते धमकाते हुए यह बात किसी को नहीं बताने की धमकी दी।
खबरें और भी
पीड़ित छात्र दो दिन तक किसी को कुछ नहीं बताया। स्कूल में पदस्थापित नर्स से दर्द की दवाई खाकर वह अपने दर्द से निजात पाने का प्रयास करता रहा। इस बीच उसने परिवार को फोन कर बताया कि वह ठीक है और अच्छे से पढ़ाई कर रहा है। उसने अपने पिता से पैसे भी मांगे। परंतु सच्चाई नहीं बताई। जब तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो गुरुवार को सुमित ने अपने स्वजन को फोन कर घटना की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें- बाउंड्री फांदकर तालाब पहुंचे जवाहर नवोदय विद्यालय निरसा के 11 छात्र, डूबने से हजारीबाग के आयुष की मौत
इसके बाद स्वजन स्कूल पहुंचे। तब जाकर विद्यालय प्रबंधन को मामले की जानकारी मिली। पिता उमेश कुमार दास ने अपने पुत्र के साथ हुई घटना की सूचना निरसा थाना को दी। सूचना पर निरसा थाने की पुलिस विद्यालय पहुंची और मामले की जांच की। दास ने घटना की सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा को भी फोन पर दी।
मारपीट करनेवाले छात्रों के जब्त किए गए मोबाइल
विद्यालय प्रबंधक डा. चंद्रकांत यादव ने कहा कि स्कूल में किसी भी छात्र को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद भी बच्चों के पास मोबाइल है। जांच कमेटी बनाकर छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों ने मारपीट करनेवाले पांचों छात्रों से मोबाइल जब्त कर लिया है। वहीं पीड़ितके मोबाइल को उसके स्वजनों को सौंप दिया गया है।
छात्र के साथ मारपीट करने वाले पांच विद्यार्थियों को विद्यालय से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय पटना कार्यालय के डीसी से अनुमति लेने के बाद मारपीट करने वाले पांचों छात्रों को स्कूल से टीसी दे दिया जाएगा
डा. चंद्रकांत यादव, प्रबंधक, जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागोड़िया