JPSC-JSSC भर्ती में गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन को असम CM का मिला साथ, बोले-लाखों युवाओं का भविष्य संकट में
Jharkhand Student Protestः असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को नैतिक समर्थन द ...और पढ़ें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और रांची में प्रदर्शन करते आंदोलनकारी। (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, धनबाद। JSSC CGL Recruitment Irregularitiesः झारखंड में सरकारी नौकरियों में भर्ती में अनियमितता को लेकर छात्र और युवक आंदोलन कर रहे हैं। NEET पेपर लीक के विरोध में नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के आंदोलन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बाद आंदोलनकारियों का मनोबल हाई है।
झारखंड में JPSC-JSSC की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर राजधानी रांची में आंदोलन को उन राजनीतिक दलों का समर्थन नहीं मिल रहा है, जो दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के आंदोलन को खुलकर हवा दे रहे हैं। हालांकि, भाजपा समर्थन देने में पीछे नहीं है। भाजपा लगातार आंदोलन का समर्थन कर रही है।
झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के थे सह प्रभारी
इस बीच झारखंड के छात्र-युवाओं के आंदोलन को Assam CM Himanta Biswa Sarma का साथ मिला है। मालूम हो कि झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के दौरान सरमा राज्य में भाजपा के सह-प्रभारी थे। विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार मिली थी। हालांकि, इसके बावजूद वे झारखंड की राजनीति में दिलचस्पी लेते रहे हैं।
विधानसभा चुनाव के दाैरान अभ्यर्थियों की पीड़ा समझने का माैका मिला
असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है- झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान मुझे JSSC-CGL अभ्यर्थियों की पीड़ा, आक्रोश और भर्ती प्रक्रिया को लेकर उनकी चिंता को करीब से देखने का मौका मिला था। आज जो छात्र अपने भविष्य और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, उनकी भावनाओं को मैं भली-भांति समझ सकता हूं।
उन्होंने कहा है- यदि झामुमो-कांग्रेस-राजद झारखंड सरकार समय रहते छात्रों की शिकायतों पर संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करती, तो स्थिति यहां तक नहीं पहुंचती। दुर्भाग्य से, अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोप लगातार बढ़ते गए और आज लाखों युवाओं का भविष्य संकट में है।
खबरें और भी
छात्र-युवाओं के आंदोलन को नैतिक समर्थन
सरमा ने कहा है-मैं झारखंड के छात्र-युवाओं के इस न्यायपूर्ण आंदोलन के प्रति अपना नैतिक समर्थन व्यक्त करता हूं और राज्य सरकार से आग्रह करता हूं कि छात्रों की जायज मांगों को अविलंब स्वीकार कर उनके साथ न्याय करे। युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हो सकता।
झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान मुझे JSSC-CGL अभ्यर्थियों की पीड़ा, आक्रोश और भर्ती प्रक्रिया को लेकर उनकी चिंता को करीब से देखने का मौका मिला था।
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) August 4, 2026
आज जो छात्र अपने भविष्य और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, उनकी भावनाओं को मैं भली-भांति समझ सकता हूँ। यदि…