विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कतरास पुलिस ने छाताबाद गोलीबारी कांड का किया खुलासा, हथियार-स्कॉर्पियों के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार

Published: Fri, 29 May 2026 01:03 PM (IST)

कतरास पुलिस ने छाताबाद गोलीबारी कांड का त्वरित खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कतरास। धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कतरास पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छाताबाद 04 नंबर के पास हुई आपसी रंजिश, मारपीट और अंधाधुंध फायरिंग की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए संलिप्त तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, दो जिंदा गोली, दो खोखा और घटना में प्रयुक्त एक काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच 10 सीके 0025 बरामद की है।

इस बाबत कतरास थाना में कांड संख्या 152/26 दर्ज कर पुलिस वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान में जुट गई है। इस पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी गई।

Dhanbad Golikand

बाघमारा डीएसपी के नेतृत्व में बनी टीम ने दबोचा

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया गया कि बीती 27 मई 2026 की रात छाताबाद में अमित यादव और विकास बजरंगी गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प हुई थी। इलाके में माहौल बिगाड़ने और एक-दूसरे को डराने के उद्देश्य से तीन से चार चक्र हवाई फायरिंग की गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में सीधे तौर पर संलिप्त तीन आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अपराधियों में आनंद कुमार यादव 28 वर्ष, छाताबाद 04 नंबर, विवेक कुमार ठाकुर 25 वर्ष, भगत सिंह चौक तेलियाबांध और करण कुमार दास 32 वर्ष, छाताबाद 05 नंबर शामिल हैं। मुख्य आरोपी आनंद कुमार यादव की निशानदेही पर ही वारदात में इस्तेमाल देशी पिस्टल और गोलियां बरामद की गईं।

गोलीबारी में दो लोग हुए थे घायल, अन्य की तलाश जारी : प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने बताया कि 27 मई की रात जब दोनों पक्षों के समर्थक आपस में भिड़े थे, तो शोरगुल सुनकर पास में ही अपने घर की छत पर खड़े तौसिफ अंसारी नीचे देख रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित गोली उनके कंधे में लग गई, जिससे वे घायल हो गए।

वहीं दूसरी ओर, इस मारपीट के दौरान नीतीश यादव नामक युवक के पैर में भी गोली लगी थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इस मामले में 20 नामजद और 8 से 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कतरास पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में महिला को अश्लील वीडियो भेजने वाला अज्जू गिरफ्तार, पकड़ने गई पुलिस से उलझे परिजन, दो FIR दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।