Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धनबाद से राजकोट के लिए मिलेगी अब सीधी ट्रेन, अहमदाबाद में उतर बदलने का झंझट खत्‍म, छह ट्रेनों का रूट बढ़ा

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 10:02 AM (IST)

    धनबाद से राजकोट तक अब सीधी ट्रेन मिलेगी। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश ने इसका ऐलान किया है। उन्‍होंने छह अलग-अलग रूटों की ट्रेनों के राजकोट त ...और पढ़ें

    धनबाद से राजकोट के लिए अब मिलेगी सीधी ट्रेन।
    धनबाद से राजकोट के लिए अब मिलेगी सीधी ट्रेन।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। कोलकाता से अहमदाबाद जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन अब जल्द ही गुजरात के राजकोट तक जाएगी। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश ने छह अलग-अलग रूटों की ट्रेनों को राजकोट तक विस्तार की सूचना ट्विटर पर शेयर की। इनमें कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस भी शामिल है। जल्द ही इस ट्रेन के राजकोट तक चलाने की तिथि की घोषणा हो जाएगी।

    अभी धनबाद से गुजरात के सूरत, भावनगर और गांधीधाम के लिए सीधी ट्रेन है। राजकोट पहुंचने के लिए अहमदाबाद से ट्रेन बदलनी पड़ती है। कोलकाता-अहमदाबाद के विस्तार से धनबाद से राजकोट के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी।

    अहमदाबाद से राजकोट की दूरी लगभग 250 किमी

    अहमदाबाद से राजकोट की दूरी लगभग 250 किमी है। इसे तय करने में लगभग साढ़े चार घंटे लगेंगे। ट्रेन कोलकाता से हर शनिवार को दोपहर 1:10 पर खुल कर सोमवार सुबह 7:15 पर अहमदाबाद पहुंचती है। ट्रेन का विस्तार होने से दिन के लगभग 11:30 से दोपहर 12 के बीच राजकोट पहुंचाएगी।

    वापसी में अहमदाबाद से हर बुधवार को रात 9:05 पर खुलने वाली ट्रेन शुक्रवार दोपहर 3:15 पर कोलकाता पहुंचती है। अब यह ट्रेन राजकोट से शाम के लगभग चार बजे खुलेगी। हालांकि, रेलवे ने अभी टाइम टेबल की आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है।

    देवघर तक चलेगी रांची-दुमका इंटरसिटी, रांची-गोड्डा एक्स

    धनबाद होकर चलने वाली दुमका-रांची इंटरसिटी और गोड्डा-रांची एक्सप्रेस अलग-अलग दिनों में देवघर से चलेंगी और देवघर तक ही जाएंगी। दुमका में 15 से 18 सितंबर तक होनेवाले नाॅन इंटरलाकिंग के कारण दुमका से चलने और वहां से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: झारखंड को रेलवे का तोहफा: विस्‍टाडोम कोच के साथ चलेगी गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्‍सप्रेस, जानें रूट और टाइमिंग

    इन तिथियों में देवघर तक चलेंगी

    • 13319 दुमका-रांची इंटरसिटी 16 से 19 सितंबर तक देवघर से रांची तक। 
    • 13320 रांची -दुमका इंटरसिटी 15 से 18 सितंबर तक रांची से देवघर तक जाएगी। 
    • 18619 रांची -गोड्डा एक्सप्रेस 14 से 17 सितंबर तक रांची से देवघर तक चलेगी। 
    • 18620 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस 15 से 18 सितंबर तक देवघर से रांची तक चलेगी।

    कल से कतरासगढ़ में रुकेगी अहमदाबाद-कोलकाता एक्स

    कोलकाता से हर शनिवार और अहमदाबाद से प्रत्येक बुधवार को चलने वाली ट्रेन का हाल में कतरासगढ़ स्टेशन पर ठहराव शुरू हुआ है। नौ सितंबर से कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस कतरासगढ़ में रुकने लगी है।

    वापसी में बुधवार से चलने वाली ट्रेन का ठहराव 15 सितंबर से कतरासगढ़ में शुरू होगा। अब इस ट्रेन के राजकोट तक विस्तार से सुविधा होगी।

    यह भी पढ़ें: अब सासाराम तक जाएगी धनबाद-डेहरी आन सोन इंटरसिटी, रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के रूट में विस्‍तार पर लगाई मुहर