विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब कुमारधुबी स्टेशन पर रात आठ बजे तक खुला रहेगा रिजर्वेशन काउंटर, यात्रियों की दूर हुई परेशानी

Published: Fri, 21 Aug 2026 07:58 AM (IST)

कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर अब रिजर्वेशन काउंटर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ...और पढ़ें

रेलवे के फैसले का कुमारधुबी स्टेशनन पर स्वागत करते भाजपा नेता। (फोटो जागरण)

रेलवे के फैसले का कुमारधुबी स्टेशनन पर स्वागत करते भाजपा नेता। (फोटो जागरण)

संवाद सूत्र, चिरकुंडा( धनबाद)। कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर अब दो पालियों में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होगा। इसकी घोषणा के बाद गुरुवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्टेशन परिसर में लड्डू बांटकर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी राहत बताया।

भाजपा नेता जय प्रकाश सिंह ने कहा कि रिजर्वेशन काउंटर का समय बढ़ाने की मांग को लेकर काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था। धनबाद सांसद ढुलू महतो के नेतृत्व में रेल मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया था।

इसमें कुमारधुबी स्टेशन पर सुबह 8 से रात 8 बजे तक रिजर्वेशन काउंटर संचालित करने के साथ स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित करने की मांग की गई थी।

उन्होंने कहा कि अब यात्रियों को रिजर्वेशन के लिए आनलाइन व्यवस्था या साइबर कैफे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कुमारधुबी स्टेशन से ही विभिन्न ट्रेनों के टिकट का रिजर्वेशन कराया जा सकेगा। काउंटर का समय बढ़ने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस में बुकिंग शुरू, अलेप्पी से महंगा होगा सफर

मौके पर नगर अध्यक्ष सुनीता देवी, पार्षद रानी केराई, अरविंद सिन्हा, जगरनाथ सिंह, विजय सिन्हा, प्रो. अरुण कुमार, दशरथ साव, पवन शर्मा, रिंटू पाठक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

पहले दो बजे तक ही खुलता था काउंटर

कुमारधुबी स्टेशन पर पहले सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ही काउंटर खुलता था। इससे यात्रियों को परेशानी होती थी। सबसे ज्यादा परेशानी टिकट कंफर्म नहीं होने पर रद कराने के लिए होती थी।दिन के दो बजे के बाद रद कराने या टिकट लेने के लिए दूसरे स्टेशनों पर जाना पड़ता था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।