Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    '2024 का चुनाव सनातनियों और भ्रष्टाचारियों के बीच', धनबाद में गरजे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, विपक्ष को बताया यमराज

    By Aysha SheikhEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 01:35 PM (GMT+05:30)

    Jharkhand Politics केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने राहुल से गांधी से लेकर नीतीश कुमार तक पर जमकर कटाक्ष किया। भाजपा नेता ने एक बार फिर सनातनियों और चु ...और पढ़ें

    '2024 का चुनाव सनातनियों और भ्रष्टाचारियों के बीच', धनबाद में गरजे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, विपक्ष को बताया यमराज
    '2024 का चुनाव सनातनियों और भ्रष्टाचारियों के बीच', धनबाद में गरजे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, विपक्ष को बताया यमराज

    HighLights

    1. केंद्र सरकार के रोजगार मेले में धनबाद पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे
    2. देश और पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा कोयले की चोरी धनबाद में हो रही

    जागरण संवाददाता, धनबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है इस बार 2024 का चुनाव सनातनियों और भ्रष्टाचारियों के बीच में है। कांग्रेस और विपक्ष देश में अशांति लाना चाह रही, जबकि हमने राजनीतिक स्थिरता प्रदान की है।

    2024 के चुनाव में इस बार फिर से आदरणीय नरेंद्र मोदी दो तिहाई बहुमत से प्रधानमंत्री बनेंगे। सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए चौबे ने कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष में युवराज और यमराज मिलकर सरकार बनाना चाहते हैं।

    कौन युवराज और कौन यमराज?

    युवराज को उन्होंने राहुल गांधी से इंगित किया, जबकि यमराज को विपक्ष के भ्रष्टाचार और जातीयता करने वालों पर इंगित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राम के नाम से नफरत है।

    कांग्रेस के अलावा उन्हें सहयोग करने वाली सभी पार्टियां भी राम और सनातनी के खिलाफ है। उन्होंने कहा है मोदी जी ने तपस्वी जीवन बिताया है। आज एक और देश विकास की ओर अग्रसर है तो दूसरी और सनातनी एकजुट हो रहे हैं।

    दुनिया में सबसे ज्यादा कोयले की चोरी धनबाद में

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कटाक्ष करते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि देश और दुनिया में सबसे ज्यादा कोयले की चोरी धनबाद में हो रही है। यह कोहली की चोरी खुद झारखंड मुक्ति मोर्चा करवा रही है। जितने भी चोरी हो रही है सब सरकार के देखरेख में हो रही है।

    उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार अब चंद दिनों की है। पांच राज्यों की हो रही विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। आने वाले समय में बिहार और झारखंड में भी हम जीतेंगे।

    नीतीश कुमार पलटू राम और कुर्सी कुमार

    अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता के भूखे हैं। कभी वह पलटू राम हो जाते हैं तो कभी कुर्सी कुमार हो जाते हैं। अब उनके लिए भाजपा में आने के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए हैं।

    बिहार में जातीय जनगणना पर उन्होंने कहा कि बिहार में एकादशी प्रतिशत सनातनी धर्म के लोग हैं। यही सनातनी धर्म के लोग केंद्र और राज्य सरकार बनाएंगे।

    रोजगार मेला के तहत नियुक्ति पत्र किए जाएंगे वितरित

    रेलवे ऑडिटोरियम में दोपहर 1:00 से रोजगार मिला के तहत नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। यहां 200 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। इसके लिए रेलवे सहित तमाम विभाग के पदाधिकारी मौजूद हैं।

    खबरें और भी

    वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे उपस्थित होकर अपने हाथों से नियुक्ति पत्र यहां देंगे। मौके पर सांसद पशुपतिनाथ सिंह, भाजपा राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य रागिनी सिंह, रमेश रही, मानस प्रसून, वीरेंद्र हांसदा, हरिप्रकाश लाटा आदि मौजूद है।

    ये भी पढे़ं -

    'साहब! हमारी शादी करवा दीजिए', विवाह के लिए प्रेमी युगल ने थाने में लगाई गुहार; दोनों की जाति अलग-अलग

    बिना हाथ-पैर वाले भी चला पाएंगे कंप्यूटर, आंखों से होगी टाइपिंग; झारखंड के छात्र ने बनाया जबरदस्त सॉफ्टवेयर