Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BJP MP ढुलू महतो के खिलाफ निरसा थाना पहुंचे CPIML MLA अरूप चटर्जी, प्रिंस खान से धमकी दिलाने का लगाया आरोप

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 06:13 PM (IST)

    Dhanbad Politics: विधायक अरूप चटर्जी ने गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा व्हाट्सएप पर मिली रंगदारी और जान से मारने की धमकी के मामले में निरसा थाने में शिकाय ...और पढ़ें

    निरसा थाने में सांसद ढुलू महतो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते विधायक अरूप चटर्जी। (फोटो जागरण)

    निरसा थाने में सांसद ढुलू महतो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते विधायक अरूप चटर्जी। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. विधायक अरूप चटर्जी को गैंगस्टर प्रिंस खान से मिली धमकी।

    2. सांसद ढुलू महतो पर धमकी दिलवाने का गंभीर आरोप।

    3. निरसा थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।

    संवाददाता, निरसा (धनबाद)। व्हाट्सएप कॉल एवं वीडियो भेजकर गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा निरसा विधायक अरूप चटर्जी से रंगदारी मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में विधायक अरूप चटर्जी ने निरसा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

    सांसद ढुलू महतो के इशारे पर प्रिंस ने दी धमकी 

    CPIML के विधायक ने अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि 3 जुलाई को दोपहर 12:32 बजे उनके मोबाइल नंबर 9431566366 पर अज्ञात नंबर 27613737683 से व्हाट्सएप कॉल और व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से कुख्यात अपराधी प्रिंस खान ने रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। उनका आरोप है कि यह धमकी धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के तहत उनके इशारे पर दिलवाई गई है।

    मेरे पिता के हत्यारों को सांसद दे रहे संरक्षण 

    उन्होंने कहा कि इन धमकियों का उद्देश्य उन्हें भयभीत करना, उनके संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक दायित्वों के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करना तथा उनके जीवन को संकट में डालना है। अरूप चटर्जी ने शिकायत में यह भी कहा है कि उनके पिता स्वर्गीय गुरुदास चटर्जी की हत्या कोयला माफियाओं ने कर दी थी। उनका आरोप है कि वर्तमान में इन कोयला माफिया को भाजपा सांसद ढुल्लू महतो का संरक्षण प्राप्त है।

    अरूप ने पूरे प्रकरण का बताया कारण 

    उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर सांसद के विरुद्ध तथ्यात्मक साक्ष्य प्रस्तुत किए थे। इनमें बाघमारा कोयलांचल में सांसद के संरक्षण में चल रही अवैध कोयला खदानों, कोयले की तस्करी में कथित रूप से इस्तेमाल हो रहे उनके हार्ड कोक कारोबार तथा सांसद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान से कथित संबंधों का भी उल्लेख किया गया था।

    खबरें और भी

    विरोधियों को डराने के लिए प्रिंस खान का इस्तेमाल 

    शिकायत में उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि इससे पहले भी सांसद ढुल्लू महतो अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को धमकाने के लिए कुख्यात प्रिंस खान का इस्तेमाल करते रहे हैं। उन्होंने उदाहरण के तौर पर विधायक रागिनी सिंह, विधायक सरयू राय, धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल तथा धनबाद के व्यवसायी कृष्ण अग्रवाल का नाम लिया है।

    यह भी पढ़ें- धनबाद में चल रहा धमकी का खेल, बदमाश प्रिंस खान ने पहले एसएसपी, फिर विधायक और अब सांसद को...

    अरूप चटर्जी का आरोप है कि इस बार भी राजनीतिक कारणों से उनके खिलाफ प्रिंस खान का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि प्रिंस खान ने न सिर्फ उनसे रंगदारी मांगी, बल्कि हत्या की भी धमकी दी। शिकायत दर्ज कराने के दौरान उन्होंने पुलिस को साक्ष्य के तौर पर व्हाट्सएप संदेश, व्हाट्सएप कॉल, वीडियो के स्क्रीनशॉट की छायाप्रति तथा एक पेन ड्राइव भी उपलब्ध कराई।