Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Assembly Election: सांसद ढुलू महतो के भाई भी चुनावी मैदान में उतरेंगे, वाघमारा सीट से लड़ेंगे विस चुनाव

    Updated: Fri, 09 Aug 2024 10:45 AM (IST)

    धनबाद के सांसद ढुलू महतो (Dhulu Mahato) ने वाघमारा विधानसभा से लगातार तीन बार चुनाव लड़ा है। अब उनके बड़े भाई शत्रुघ्न महतो वाघमारा विधानसभा सीट से चु ...और पढ़ें

    बाघमारा भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओ के साथ शत्रुधन महतो
    बाघमारा भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओ के साथ शत्रुधन महतो

    HighLights

    1. बाघमारा विधानसभा से लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं सांसद ढुलू महतो
    2. शत्रुघ्न महतो के वाघमारा से चुनाव लड़ने पर सांसद ढुलू व पारिवारिक सदस्यों के बीच हुई आपसी सहमति

    संवाद सहयोगी, बाघमारा। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav बाघमारा विधानसभा से लगातार तीन बार विधायक रहे धनबाद सांसद ढुलू महतो (Dhulu Mahato) की सीट से उनके बड़े भाई शत्रुघ्न महतो चुनाव लड़ेंगे।

    इसके लिए सांसद ढुलू व उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ समर्थकों के बीच आपसी सहमति के बाद उनके नाम पर मुहर लगा दी गई है।

    सांसद की पत्नी सावित्री देवी विधानसभा चुनाव में नहीं खड़ी होंगी। पारिवारिक तौर पर सहमति बनने के बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

    मंडल समितियों के साथ बैठक कर बनाई आगे की रणनीति

    अभी वे बाघमारा विधानसभा के सभी मंडल समितियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। पिछले दिन उन्होंने बाघमारा भाजपा कार्यालय में मंडल कमेटी के साथ बैठक की।

    इसमें मंडल अध्यक्ष बच्चू राय ने उनके चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें, हम लोगों को शत्रुघ्न के नेतृत्व में चुनाव लड़ना है।

    क्या बोले बच्चू राय?

    उनकी उम्मीदवारी पर मुहर लगने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। वहीं बाघमारा के भाजपा मंडल अध्यक्ष बच्चू राय ने कहा कि बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए सांसद के बड़े भाई शत्रुघ्न महतो के नाम पर सहमति बनी है। इससे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

    ये भी पढ़ें-

    Jharkhand Election: झारखंड में थर्ड फ्रंट की 'बैटिंग', 81 सीटों पर उतरेंगे 'खिलाड़ी'; टेंशन में NDA और I.N.D.I.A

    Hemant Soren: 'हर परिवार को देंगे एक लाख', CM हेमंत सोरेन ने कर दिया बड़ा एलान; फॉर्मूला तैयार