यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Election: झारखंड में थर्ड फ्रंट की 'बैटिंग', 81 सीटों पर उतरेंगे 'खिलाड़ी'; टेंशन में NDA और I.N.D.I.A
Jharkhand Assembly Election 2024 झारखंड में साल के अंतिम महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तीसरा मोर्चा तैयार हो रहा है। प्रदेश में तीसरा मो ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने की घोषणा
- झामुमो (उलगुलान), एआइएमआइएम, जन क्रांति मोर्चा समेत 10 संगठन शामिल
- 8 अगस्त को जमशेदपुर में होने वाली बैठक में बनाई जाएगी समन्वय के लिए समिति
जागरण संवाददाता, धनबाद। Jharkhand Assembly Election: एनडीए और आईएनडीआईए के खिलाफ झारखंड में तीसरा मोर्चा बनाया गया है। इसका नाम झारखंड नवनिर्माण महासभा तीसरा गठबंधन (जनमत) रखा गया है।
इसकी अगुवाई झारखंड पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा एवं झामुमो (उलगुलान) के प्रमुख व पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी कर रहे हैं। 10 संगठन इस तीसरे मोर्चा में शामिल हैं।
जमशेदपुर में 8 अगस्त को होगी बैठक
Jharkhand Politics : आठ अगस्त को जमशेदपुर में इसकी बैठक होगी जिसमें समन्वय समिति बनाई जाएगी। यह घोषणा पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने सोमवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में की।
तीसरा मोर्चा राज्य के सभी 81 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा। बेसरा ने कहा कि झारखंड का निर्माण हुए 24 साल हो चुके हैं। 17 साल बीजेपी और फिर झामुमो की सरकार रही।
दोनों राजनीतिक पार्टी ने झारखंड को सिर्फ ठगने का काम किया है। चुनाव के दौरान दोनों पार्टी ने जो भी वादे किए थे, पूरे नहीं किए। इसलिए झारखंड नवनिर्माण महासभा तीसरा गठबंधन (जनमत) का गठन किया गया है।
एक गांव को 5 करोड़ रुपये देगा तीसरा मोर्चा
उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में उनका गठबंधन राज्य की सभी 81 विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगा और गांव की सरकार बनाने का काम करेगा।
सरकार बनी तो एक गांव को पांच करोड़ रुपया का फंड देकर वहां की तस्वीर बदली जाएगी। भ्रष्टाचार शून्य होगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा और महिलाओं को आरक्षण देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय जन क्रांति मोर्चा के मौलाना अब्दुल मोबिन रिजवी, पूर्व पार्षद रुस्तम अंसारी, झामुमो उलगुलान के खेदन महतो, कलावती देवी, बसपा की किरण सिन्हा आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें
Jharkhand Assembly Election: विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने शुरू की तैयारी, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
Rahul Gandhi: इस महीने झारखंड का दौरा कर सकते हैं राहुल गांधी, चुनाव से पहले गठबंधन के पक्ष में बनाएंगे माहौल