Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एमपीएल प्रबंधन मृत मजदूरों के आश्रितों को दे नियोजन नहीं तो आंदोलन, विस्थापित समिति के अशोक मंडल ने दी चेतावनी

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 08:40 PM (IST)

    एमपीएल विस्थापित व स्थानीय समिति की बैठक में मृत मजदूरों के आश्रितों को नियोजन देने की मांग उठी। ...और पढ़ें

    मैथन पावर लिमिटेड। (फाइल फोटो)

    मैथन पावर लिमिटेड। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. एमपीएल विस्थापित समिति की डोमभुई में हुई बैठक।

    2. मृत मजदूरों के आश्रितों को नियोजन देने की मांग।

    3. मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

    संवाद सूत्र, निरसा (धनबाद)। एमपीएल विस्थापित व स्थानीय समिति की बैठक शनिवार को डोमभुई गांव में नरेश चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अशोक मंडल उपस्थित थे। बैठक में समिति के कार्यों की समीक्षा की गई एवं विस्थापितों के डेथ केस के मामले में नियोजन के लिए विशेष चर्चा करते हुए डेथ केस की सूची प्रस्तुत की गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए अशोक मंडल ने कहा कि एमपीएल में कार्यरत मजदूर जिनकी मृत्यु हो गई है, उनके आश्रितो को प्रबंधन को नियोजन देना चाहिए। इस दिशा में प्रबंधन से वार्ता की गई है। प्रबंधन ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है। यदि प्रबंधन इस मामले में उचित कदम नहीं उठाता है तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

    बैठक में मिहिर मंडल, गोविंद चौबे, बीरबल मोदी, बादल राय, जितेन तिवारी, कुमार सानू, द्वारिका मंडल, विश्वनाथ सोरेन, प्रफुल्ल मंडल, समीर महतो, रामलाल मरांडी, शिवनाथ सोरेन, चूरामन सोरेन, महेश सोरेन, संजीत महतो, सपन लोहार, निरंजन चटर्जी इत्यादि मौजूद थे।