नीरज सिंह हत्याकांड का अनुसंधान बंद: महंत पांडे और धनबाद के मेयर संजीव सिंह के भाई मनीष सिंह को मिली क्लीन चिट
Neeraj Murder Case : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड का अनुसंधान 9 साल बाद बंद कर दिया गया है। पुलिस ने मनीष सिंह उर्फ सिद्धार्थ गौतम और महंत पा ...और पढ़ें

कार पर गोलियों के निशान और धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह। (फाइल फोटो)
HighLights
नीरज हत्याकांड का अनुसंधान 9 साल बाद बंद।
मनीष सिंह, महंत पांडे को मिली क्लीन चिट।
सरायढेला पुलिस ने अंतिम प्रतिवेदन अदालत में दाखिल किया।
जागरण संवाददाता, धनबाद। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के 9 वर्षों के बाद अंततः पुलिस ने कांड का अनुसंधान बंद कर दिया है। सरायढेला थाना की पुलिस ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धनबाद की अदालत में इस मामले का अंतिम प्रतिवेदन दाखिल कर दिया है।
अदालत को सौंपे अंतिम प्रतिवेदन में पुलिस ने इस मामले के आरोपी गया सिंह को मृत बताया तथा आरोपी महंत पांडे एवं धनबाद के मेयर संजीव सिंह के भाई मनीष सिंह उर्फ सिद्धार्थ गौतम के खिलाफ किसी प्रकार का साक्ष्य न मिलने की बात बताई है। साक्ष्य की कमी होने की बात बताकर मामले को बंद कर दिया है।
आरोपी संतोष, मोनू एवं अन्य के संबंध में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों को असत्यापित दर्शाते हुए पुलिस ने अदालत में प्रतिवेदन दाखिल कर दिया है। बताते चलें कि इस मामले में पुलिस पूर्व में चार बार अदालत में आरोप पत्र समर्पित कर चुकी है।
यह भी पढ़ें- Niraj Singh Murder Case: नीरज पर बरसी थीं 67 गोलियां, तीन समर्थकों की भी मौत; पत्नी बोलीं-न्याय की लड़ाई जारी रहेगी
पहले आरोप पत्र में पूर्व विधायक (वर्तमान धनबाद मेयर) संजीव सिंह, संजय सिंह, पिंटू सिंह, डब्लू मिश्रा तथा धनजी उर्फ धनंजय सिंह के नाम शामिल थे। दूसरे आरोप पत्र में कुर्बान अली, शिबू चंदन तथा विनोद सिंह के नाम थे। तीसरा आरोप पत्र पंकज सिंह के खिलाफ दाखिल किया गया था, जबकि चौथे आरोप पत्र में फरार रिंकू सिंह का नाम शामिल था।
खबरें और भी
21 मार्च, 2017 को हुई थी हत्या
धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर Neeraj Singh की हत्या 21 मार्च 2017 को धनबाद के सरायढेला इलाके में हुई थी। उन पर अत्याधुनिक हथियारों से हमला किया गया था, जिसमें नीरज सिंह समेत चार लोगों की मौत हुई थी।
संजीव सिंह के थे मुख्य आरोपी, अदालत से बरी
इस मामले में आरोपी बनाए गए झरिया के पूर्व विधायक Sanjeev Singh को धनबाद की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 27 अगस्त 2025 को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था। अदालत ने सभी आरोपियों को दोषमुक्त किया।