Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोयलांचल में नाइटलाइफ का नया ट्रेंड, धनबाद के मॉल और स्काईबार में डीजे बीट्स और लाइव म्यूजिक का तड़का

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

    धनबाद में वीकेंड पर नाइटलाइफ का नया ट्रेंड दिख रहा है, जहां लोग अब घर के बजाय क्लब और स्काईबार में संगीत और डांस का आनंद ले रहे हैं। शहर के प्रमुख स्थ ...और पढ़ें

    बार और रेस्तरां में सुरक्षा मानकों की जांच करती धनबाद पुलिस

    बार और रेस्तरां में सुरक्षा मानकों की जांच करती धनबाद पुलिस

    HighLights

    1. धनबाद में वीकेंड पर बदल रहा लाइफस्टाइल ट्रेंड।

    2. क्लब, रेस्तरां में सूफी नाइट, डीजे डांस का आयोजन।

    3. पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए गाइडलाइन जारी की।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। अपना शहर अब एक बेहद आधुनिक और नए लाइफस्टाइल ट्रेंड की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहा है। बदलते दौर के साथ न सिर्फ शहर के लोगों का खान-पान और पहनावा बदला है, बल्कि वीकेंड यानी शनिवार और रविवार की रात को बिताने का अंदाज भी पूरी तरह बदल चुका है। 

    अब वीकेंड की शामें घर पर साधारण तरीके से बिताने के बजाय गीत, संगीत और डांस के नाम हो रही हैं। शहर के प्रमुख क्लब, रेस्तरां, स्काईबार और लांच इस शनिवार और रविवार की शाम को गुलजार बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

    सूफी नाइट का आयोजन

    इस शनिवार की रात कोयलांचल वासियों के लिए बेहद सुरीली और धमाकेदार होने वाली है। शहर के अलग-अलग कोनों में म्यूजिक और डांस प्रेमियों के लिए विशेष आयोजन होगा। प्रभातम माल स्थित डी थ्री में शनिवार की रात दिल को छू लेने वाली सूफी नाइट का आयोजन किया गया है। यहां जाने-माने कलाकार रोजी और सचिन लाइव सूफी परफॉर्मेंस के जरिए सुरों का जादू बिखेरेंगे। 

    डांस नाइट का खास आयोजन 

    प्रबंधन के अनुसार, बेहतरीन जायके के साथ संगीत का यह संगम लोगों को एक यादगार शाम का अहसास कराएगा। इसी प्रकार से सरायढेला के रूफ 709 रूफ-टाप स्काईबार में युवाओं के लिए डांस नाइट का खास आयोजन है। जहां डीजे बीट्स पर थिरक सकते हैं। बैंक मोड़ के मिस्चीफ में एक लाइव म्यूजिक बैंड अपनी शानदार प्रस्तुति देने जा रहा है। 

    खबरें और भी

    लाइव इंस्ट्रूमेंट्स और राक-पाप गानों के शौकीनों के लिए यह जगह मुख्य आकर्षण होगी। बैंक मोड़ स्थित सेंटर पाइंट माल के व्यू काफी एंड काकटेल बार में लाइव संगीत का आनंद युवा ले सकते हैं। वाइब्स में संगीतमय आयोजन किया जा रहा है।

    सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जारी किए गाइडलाइन  

    वीकेंड पर इन रेस्तरां और स्काईबार में युवाओं की काफी भीड़ होगी। ऐसे में सुरक्षा को लेकर धनबाद जिला पुलिस भी सतर्क है। पुलिस की ओर से इनके लिए गाइडलाइन भी जारी किया गया है। देर रात तक चलने वाले इन आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, हुड़दंग रोकने और यातायात को सुचारू रखने के लिए माल और लांच के बाहर पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। 

    इसके अलावा यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करनी है। किसी भी हालत में नाबालिग को शराब परोसने की मनाही है।

    यह भी पढ़ें- धनबादवासियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 9 रेलवे क्रॉसिंग पर ROB-RUB का होगा निर्माण